मस्तिष्क यानी ब्रेन हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है. इसलिए जाहिर है कि ब्रेन का हेल्दी रहना हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है. क्योंकि यह शरीर के लगभग सभी ऑर्गन के फंक्शन को कंट्रोल करता है. आपको शायद यह जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में होने वाली मौतों की दूसरी सबसे बड़ी वजह ब्रेन स्ट्रोक है. स्ट्रोक की वजह से डिसेबिलिटी के मामले भी बढ़ रहे हैं. भारत में भी ब्रेन स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे है. इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि पिछले पांच सालों में इसके मामलों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
क्यों आता है स्ट्रोक (How does a stroke happen?)
स्ट्रोक (Stroke) तब आता है जब ब्रेन के सेल्स डैमेज हो जाते हैं या डेड यानी मर जाते हैं. स्ट्रोक अचानक से आता है लेकिन ऐसी कई वजह हैं जो स्ट्रोक के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं. इस विषय पर एनडीटीवी ने बात की न्यूरोलॉजिस्ट संजय कुमार चौधरी से जो दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रेन एंड स्पाइन में सीनियर कंसलटेंट हैं और उनसे जाना कि ब्रेन स्ट्रोक क्यों होता है और इसके लक्षण क्या हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण | Symptoms of Brain Stroke
- चेहरे में अचानक टेढ़ापन आ जाना,
- किसी एक तरफ का हाथ या पैर न उठ पाना,
- अचानक किसी तरफ की आंख का विजन चले जाना,
- अचानक आवाज में लड़खड़ाहट पैदा होना,
- अचानक चलते समय बैलेंस न कर पाना.
ये लक्षण या तो ब्रेन की आर्टरी में ब्लॉकेज की वजह से हो सकते हैं या फिर हेमरेज की वजह से. इसलिए ऐसा कोई भी लक्षण महसूस होने पर तुरंत अस्पताल जाएं.
Also Read: लड़कियों को लड़कों से ज्यादा ठंड क्यों लगती है, डॉक्टर से जानिए इसकी असल वजह
ब्रेन स्ट्रोक होने की वजह | Cause of Brain Stroke
ब्रेन में स्ट्रोक दो वजहों से होता है ब्रेन की आर्टरी के ब्लॉक हो जाने से और दूसरा ब्रेन की आर्टरी रप्चर हो जाने की वजह से. इसलिए मरीज का इलाज करने के लिए ये जानना बहुत जरूरी होता कि से स्ट्रोक किस वजह से हुआ है. क्योंकि दोनों की वजह से होने वाले ब्रेन स्ट्रोक के सिम्टम्स यानी लक्षण समान होते हैं. स्ट्रोक के कारण का पता लगाए बिना मरीज को दवा नहीं दी जा सकती.
मान लीजिए कि ब्लॉकेज की वजह से स्ट्रोक हुआ है तो इस मामले में एस्पिरिन काम करती है लेकिन हेमरेज की वजह से अगर स्ट्रोक हुआ है तो एस्पिरिन नहीं दे सकते. इसलिए स्ट्रोक महसूस होने पर या इसके लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल जाए ताकि स्कैनिंग से ये पता लगाया जा सके कि स्ट्रोक किस वजह से आया हो और फिर उसके हिसाब से जल्द से जल्द इलाज शुरू किया जा सके.
याद रखिए यह एक मेडिकल इमरजेंसी है और मरीज को बचाने के लिए समय पर इसका इलाज होना बहुत जरूरी है.
ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण | Symptoms of Brain Stroke
- चेहरे में अचानक टेढ़ापन आ जाना,
- किसी एक तरफ का हाथ या पैर न उठ पाना,
- अचानक किसी तरफ की आंख का विजन चले जाना,
- अचानक आवाज में लड़खड़ाहट पैदा होना,
- अचानक चलते समय बैलेंस न कर पाना.
ये लक्षण या तो ब्रेन की आर्टरी में ब्लॉकेज की वजह से हो सकते हैं या फिर हेमरेज की वजह से. इसलिए ऐसा कोई भी लक्षण महसूस होने पर तुरंत अस्पताल जाएं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं