Why Women Feel More Chill: घर हो या फिर बाहर आपने शायद इस बात पर ध्यान दिया हों कि लड़कियों को लड़कों की तुलना में ज्यादा ठंड लगती है. घर के अंदर हो या बाहर वो हमेशा ज्यादा ठंडा फील करती हैं. चाहें उन्होंने जितनी भी लेयर पहन रखी हों लेकिन फिर भी उनको सर्दी परेशान करती रहती है. वहीं लड़कों के साथ ऐसा नहीं होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों है कि लड़कियों को लड़कों से ज्यादा ठंड क्यों लगती है. आइए डॉक्टर से जानते है इसके पीछे की असल वजह.
मसल्स मास कम होना
महिलाओं के शरीर में मसल्स मास कम होता है, जिसकी वजह से उन्हें ठंड ज्यादा लगती है. मसल्स कम होने के कारण लड़कियों का शरीर लड़कों के मुकाबले कम गर्मी पैदा कर पाता है. जिसकी वजह से उन्हें ठंड ज्यादा लगती है. महिलाओं के शरीर से पुरुषों के शरीर में 6-11 प्रतिशत फैट ज्यादा होता है. जिससे उनका शरीर गर्म रहता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
लो मेटाबॉलिक रेट
पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मेटाबॉलिक रेट कम होता है, जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा ठंड लगती है. जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म स्लो होता है उनका शरीर कम गर्मी पैदा करता है. जबकि पुरुषों का मेटाबॉलिक रेट काफी अच्छा होता है जो उनके शरीर को गर्म रखने में मदद करता है.
प्रोजेस्टेरोन हार्मोन
महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन ज्यादा बनता है जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा सर्दी लगती है. इससे त्वचा की ब्लड वेसल्स संकुचित हो जाती हैं. शरीर के कुछ अंगों तक ठीक से ब्लड फ्लो नहीं हो पाता जिससे ठंड ज्यादा लगती है. ये हार्मोन शरीर में गर्मी कम पैदा करता है, लेकिन पीरियड और गर्भावस्था को बनाए रखने में मदद करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं