- NPPA ने Pharma Sahi Daam ऐप व Pharma Jan Samadhan पोर्टल शुरू किए हैं, ताकि दवाओं के सही दाम चेक किए जा सकें.
- कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं के दाम पर ओवरचार्जिंग रोकने के लिए संशोधित एमआरपी लागू की गई है.
- दवा खरीदते समय दवा के पैकेट पर छपी Revised MRP जरूर देखें और ज्यादा पैसे न दें.
Pharma Sahi Daam App: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवाओं के बहुत ज्यादा दामों और केमिस्टों व अस्पतालों की ओर से ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायत से अब मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी. दरअसल, राष्ट्रीय औषधीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) की ओर से जारी Pharma Sahi Daam मोबाइल ऐप और Pharma Jan Samadhan पोर्टल के जरिए अब आम नागरिक घर बैठे किसी भी दवा की सही MRP चेक कर सकते हैं. इसके बाद अधिक दाम वसूलने पर टोल फ्री नंबर 1800111255 पर शिकायत करा सकते हैं.
कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों के लिए इलाज का बढ़ता खर्च एक बेहद बड़ा आर्थिक बोझ होता है. कई बार केमिस्ट या मेडिकल स्टोर वाले दवाओं की प्रिंटेड एमआरपी से अधिक पैसे वसूल लेते हैं या संशोधित सस्ते दामों के बजाय पुरानी महंगी दरों पर दवाएं बेचते हैं. मरीजों और उनके परिजनों को इस मनमानी और ओवरचार्जिंग से बचाने के लिए केंद्र सरकार के राष्ट्रीय औषधीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाए हैं. Cancer Medicine Pricing Reform के तहत दवाओं की संशोधित दरें प्रभावी कर दी गई हैं. अब कोई भी केमिस्ट या अस्पताल सरकार की ओर से निर्धारित सीमा से ज्यादा दाम पर दवा नहीं बेच सकता.
For every cancer patient and family: ✅ Check the price on the Pharma Sahi Daam app or https://t.co/JcQEDc7enw ✅ Pay only the revised MRP printed on the pack ✅ Charged more? Report it on Pharma Jan Samadhan or call 1800-111-255 #AffordableCancerCare #PharmaReforms https://t.co/Rzcj3QUiju
— India Post (@IndiaPostOffice) November 9, 2026
ऐसे जाचें दवाओं के सही दाम
मेडिकल स्टोर से कोई भी दवा खरीदने से पहले या बिल बनवाते समय हमेशा दवा के डिब्बे या स्ट्रिप पर छपी Revised MRP को ध्यान से देखें और पक्का करें कि आपसे उससे ज्यादा पैसे न लिए जाएं. अब आप खुद अपने मोबाइल से दवा की सही और सरकार द्वारा अनुमोदित दर चेक कर सकते हैं. इसके लिए बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
- Google Play Store या Apple App Store से Pharma Sahi Daam मोबाइल ऐप डाउनलोड करें. ऐप में दवा का नाम Brand Name या Scheduled Formulation Name टाइप करते ही आपको उसकी अधिकतम खुदरा कीमत दिख जाएगी.
- आप NPPA के आधिकारिक पोर्टल nppa.gov.in या https://nppa.gov.in पर जाकर भी संशोधित दरों की लिस्ट चेक कर सकते हैं.
एमआरपी से ज्यादा पैसे कभी न दें
दवा खरीदते समय केमिस्ट से हमेशा पक्का बिल या रसीद जरूर लें. बिना बिल के किसी भी तरह की ओवरचार्जिंग साबित करना मुश्किल होता है. अगर केमिस्ट पैकेट पर छपी या ऐप में दिख रही सरकार की ओर से निर्धारित संशोधित एमआरपी से ज्यादा रकम मांगता है, तो तुरंत इनकार करें.
यह भी पढ़ें- गाय पालने वालों को योगी सरकार हर महीने देगी 6000 रुपये , जानें कैसे मिलेगा योजना का लाभ
ओवरचार्जिंग होने पर शिकायत कैसे दर्ज कराएं?
- अगर कोई मेडिकल स्टोर या केमिस्ट आपसे दवा के तय दाम से अधिक वसूलता है या बिल देने से मना करता है, तो आप 3 आसान माध्यमों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
- आप एनपीपीए के फार्मा जन समाधान ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर केमिस्ट के बिल की फोटो कॉपी के साथ अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
- केमिस्ट की लूट या गलत व्यवहार की सीधी शिकायत दर्ज कराने के लिए NPPA के आधिकारिक टोल फ्री नंबर 1800111255 पर कॉल करें.
- ऐप के भीतर भी सीधे इनऐप कंप्लेंट दर्ज कराने की सुविधा दी गई है, इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
यग भी पढ़ें- 60 रुपये नहीं, यहां 35 रुपये किलो बिक रही है प्याज ! कैसे कर सकते हैं खरीदारी, जानें पूरा पता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं