Body Fat Reduce Karne Ke Liye Kya Khaye: बॉडी फैट कम करना आज के समय में कई लोगों के लिए पहली प्रायोरिटी बन गया है. लेकिन, फिर भी लोग वजन घटाने को लेकर तनाव में रहते हैं. बॉडी फैट कम करने का सही तरीका और खानपान के बारे में पता न होने से लोग अपनी मेहनत को फिजूल समझने लगते हैं. ये बात समझना जरूरी है कि वजन कम करने के लिए सही डाइट और एक्सरसाइज रूटीन होना जरूरी है. फिट और हेल्दी बॉडी के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि सही डाइट का पालन करना भी जरूरी है.
इसमें फल एक बड़ी भूमिका निभाते हैं क्योंकि ये न केवल पोषण प्रदान करते हैं, बल्कि इनमें मौजूद प्राकृतिक तत्व वजन घटाने में भी मदद करते हैं. अगर आप शरीर का एक्स्ट्रा फैट घटाने की सोच रहे हैं, तो दिन में इन 5 फलों में से कोई 2 को अपनी डाइट में शामिल करें. इन फलों का प्रभाव आपके शरीर पर जल्दी दिखने लगेगा.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वजन कम करने के लिए असरदार फल (Effective Fruits For Weight Loss)
1. सेब (Apple)
सेब में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो लंबे समय तक पेट को भरा रखता है और अनावश्यक खाने की आदतों को कंट्रोल करता है. इसमें कैलोरी कम होती है और विटामिन और मिनरल्स से भरपूर मात्रा में होते हैं. नाश्ते में या दिन के स्नैक्स के रूप में एक सेब खाएं. आप इसे सलाद या स्मूदी में भी शामिल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बादाम, अखरोट के अलावा सुबह 5 मिनट ये काम करने से भी तेज होगा दिमाग, मेमोरी बढ़ाने में भी मददगार है ये ट्रिक
2. पपीता (Papaya)
पपीता पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और फैट को तेजी से घटाने में मदद करता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और पपैन नामक एंजाइम होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं. सुबह खाली पेट पपीता खाने से पाचन और वजन घटाने में बेहतर रिजल्ट मिलते हैं.
3. संतरा (Orange)
संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है, जो शरीर की चर्बी को जलाने में मदद करता है. इसका हाई वाटर कंटेंट और कम कैलोरी इसे वजन घटाने के लिए आइडियल बनाता है. नाश्ते या लंच के साथ संतरा खाएं। इसका ताजा जूस भी पी सकते हैं, लेकिन बिना चीनी मिलाए.
4. तरबूज (Watermelon)
तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और कैलोरी कम करता है. इसमें लाइकोपीन नामक तत्व होता है, जो चर्बी को कम करने में सहायक है. इसे दिन के बीच में स्नैक्स के रूप में खाएं या जूस के रूप में पिएं.
यह भी पढ़ें: अगर बालों को लंबा करना चाहते हैं, तो दिन में 2 बार जरूर लगाएं ये एक चीज
5. जामुन (Berries)
जामुन, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी जैसे बेरीज एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होते हैं. ये मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और फैट को बर्न करने में मदद करते हैं. इन्हें सुबह के नाश्ते में दही या ओट्स के साथ शामिल करें. आप इन्हें स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं.
क्यों जरूरी है फल खाना?
- फल प्राकृतिक रूप से कैलोरी में कम और पोषक तत्वों में ज्यादा होते हैं.
- इनमें मौजूद फाइबर और पानी शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करते हैं.
- ये एक्स्ट्रा फैट को बर्निंग के साथ-साथ शरीर को एनर्जी भी प्रदान करते हैं.
इन टिप्स को भी फॉलो करें:
- दिन में कम से कम 2 अलग-अलग फलों का सेवन करें.
- फ्रूट जूस की बजाय पूरे फल खाएं, क्योंकि यह ज्यादा फाइबर प्रदान करता है.
- फलों को ताजा और बिना प्रोसेस्ड रूप में खाएं.
- रेगुलर एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद के साथ इन फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं