विज्ञापन

सिर्फ प्यार और कुंडली नहीं, हेल्दी शादी के लिए ब्लड टेस्ट भी जरूरी

कुंडली मिल गई, क्या Blood Report मिली?, हर कपल को शादी से पहले जाननी चाहिए ये बात. शादी से पहले सिर्फ कुंडली मिलान नहीं, थैलेसीमिया ब्लड टेस्ट भी जरूरी हो सकता है. जानिए यह टेस्ट क्यों अहम है और इससे आने वाले बच्चे की सेहत पर क्या असर पड़ सकता है.

सिर्फ प्यार और कुंडली नहीं, हेल्दी शादी के लिए ब्लड टेस्ट भी जरूरी
शादी से पहले 1 टेस्ट बचा सकता है जिंदगीभर की परेशानी.( AI Image)

भारत में अगर आप शादी करने जा रहे हैं तो सबसे पहले कुंडली को मिलाया जाता है, इसके बाद ही शादी की बात आगे बढ़ती है. अगर कुंडली मेल नहीं खाती है तो कई लोग शादी नहीं करते हैं. लोग ग्रह-नक्षत्र, गुण और भविष्य तक सब कुछ जांचते हैं और फिर जिंदगी का ये अहम कदम उठाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादी से पहले कुंडली मिलाने के साथ ही एक चीज जिसको लोग नजरअंदाज कर देते हैं वो है मेडिकल टेस्ट. ये सुनकर आपको शायद थोड़ा अजीब लगे. 

लेकिन आपकी लाइफ आपके पार्टनर के साथ आगे कैसी बीतेगी, इस टेस्ट का इसमें अहम रोल हो सकती है. हम बात कर रहे हैं थैलेसीमिया टेस्ट की,  डॉक्टरों का कहना है कि शादी से पहले थैलेसीमिया स्टेटस जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसका असर आने वाली पीढ़ी पर पड़ सकता है.

क्या है थैलेसीमिया?

थैलेसीमिया एक ऐसी बीमारी है जो माता-पिता से बच्चों में पहुंचती है. इसमें शरीर सही तरीके से हीमोग्लोबिन नहीं बना पाता, जिसकी वजह से मरीज को बार-बार खून चढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है. यह बीमारी जन्म के बाद बच्चे की पूरी जिंदगी को प्रभावित कर सकती है.

शादी से पहले टेस्ट क्यों जरूरी?

बता दें कि अगर लड़का और लड़की दोनों थैलेसीमिया माइनर यानी कैरियर हैं, तो उनके होने वाले बच्चे में भी थैलेसीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है. थैलेसीमिया मेजर से पीड़ित बच्चों को बचपन से ही बार-बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन और इलाज की जरूरत पड़ती है.

सबसे बड़ी बात यह है कि थैलेसीमिया माइनर वाले लोगों को अक्सर खुद पता भी नहीं होता कि वे कैरियर हैं, क्योंकि उनमें बीमारी के खास लक्षण नहीं दिखते. इसी वजह से शादी से पहले ब्लड टेस्ट कराना जरूरी माना जाता है.

ये भी पढ़ें: थैलेसीमिया को लेकर न पालें वहम, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया क्या है Myths and Facts

कौन सा टेस्ट किया जाता है?

थैलेसीमिया का पता लगाने के लिए नॉर्मल ब्लड टेस्ट और Hb Electrophoresis जैसे टेस्ट कराए जाते हैं. ये टेस्ट आप किसी भी लैब या अस्पताल में करा सकते हैं. इसकी रिपोर्ट से पता लग जाता है कि व्यक्ति थैलेसीमिया कैरियर है या नहीं.

क्या ऐसे लोग शादी नहीं कर सकते?

बता दें कि थैलेसीमिया माइनर होना कोई बड़ी बीमारी नहीं है, जो लोग इसके कैरियर होते हैं वो अपनी जिंदगी नॉर्मल लोगों की तरह ही जीते हैं. लेकिन अगर दोनों पार्टनर ही इसके कैरियर होते हैं तो उनके होने वाले बच्चे में भी इसका कैरियर होने के चांसेस काफी हद तक बढ़ जाते हैं. 

जागरूकता है सबसे जरूरी

आज भी भारत में बहुत से लोग इस टेस्ट के बारे में नहीं जानते. कई परिवार शादी की तैयारियों में लाखों खर्च कर देते हैं, लेकिन एक छोटा सा ब्लड टेस्ट नहीं करवाते. एक्सपर्ट मानते हैं कि समय रहते जागरूकता और सही जांच कई बच्चों को गंभीर बीमारी से बचा सकती है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thalassemia Blood Test, Marriage Blood Test, Thalassemia Marriage Risk, Premarital Blood Test, Thalassemia Awareness, What Is Thalassemia, Blood Test Before Marriage, Healthy Marriage Test, Thalassemia Carrier Test, Genetic Test Marriage, Marriage Health Checkup, Thalassemia In Children, Thalassemia Test Cost India, Marriage Blood Test List, Can Thalassemia Be Cured, Thalassemia Baby Risk, Compulsory Test Marriage, Thalassemia Carrier Marriage, Thalassemia Child Danger, Avoid Thalassemia Baby, Marriage Test Mandatory, Thalassemia Life Long Disease, Blood Test Saves Child
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com