विज्ञापन

इस शख्स ने सिर्फ 2 महीने में घटाया 12 किलो वजन, शेयर किया अपना सिंपल डाइट प्लान

Diet Plan for Weight Loss: क्या आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान है और इसे कम करने के लिए तरह-तरह की प्लान बनाते हैं. लेकिन इन सबके बाद भी वजन कम होने का नाम नहीं ले रहा है, तो इस आर्टिकल में जानें वजन को तेजी से घटाने के लिए क्या करें.

इस शख्स ने सिर्फ 2 महीने में घटाया 12 किलो वजन, शेयर किया अपना सिंपल डाइट प्लान
Fat Loss Journey: 82 किलो से 70 किलो का सफर.

Transformation Story: मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. दरअसल जरूरत से ज्यादा बढ़ा हुआ वजन  न सिर्फ हमारे लुक्स को खराब करने का काम करता है, बल्कि कई समस्याओं की वजह भी बन सकता है. आज के समय में वजन घटाने को लेकर इंटरनेट पर इतने तरह के डाइट प्लान और नुस्खे मौजूद हैं कि इंसान कन्फ्यूज हो जाता है कि क्या खाए और क्या नहीं. लेकिन सच तो यह है कि वेट लॉस कोई बहुत रॉकेट साइंस नहीं है. अगर आप अनुशासन, सही पोषण और अपनी आदतों में थोड़ा बदलाव लाएं, तो यह काम आसान हो सकता है. ​हाल ही में सोशल मीडिया पर ईशान कार्डे नाम के एक शख्स की कहानी काफी वायरल हो रही है. ईशान ने महज 2 महीने में अपना वजन 82 किलो से घटाकर 70 किलो कर लिया. सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने कोई बहुत ताम-झाम वाला तरीका नहीं अपनाया, बल्कि एक सिंपल और 'नो-फस' डाइट प्लान फॉलो किया.  

Latest and Breaking News on NDTV

​ईशान ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस जर्नी को शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने इस डाइट प्लान को लगभग 80-90% कंसिस्टेंसी के साथ फॉलो किया. उन्होंने साफ किया कि इस दौरान उन्होंने कोई 'चीट मील' नहीं लिया. यानी उन्होंने बाहर का खाना, चीनी (Sugar), चिप्स और बिस्किट जैसी चीजों से पूरी तरह दूरी बना ली.

​सिंपल डाइट प्लान जिसने वजन घटाने में ईशान की मदद की-

​1. ब्रेकफास्ट- 

​ईशान अपने दिन की शुरुआत हाई-प्रोटीन नाश्ते से करते थे. उनके ब्रेकफास्ट में प्रोटीन ओट्स, 150 मिली दूध और 1 स्कूप व्हे प्रोटीन शामिल था.
​फायदा- इस मील से उन्हें लगभग 35 ग्राम प्रोटीन, 35 ग्राम कार्ब्स और 8 ग्राम फैट मिलता था. ओट्स और प्रोटीन का यह कॉम्बो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे दोपहर तक फालतू भूख नहीं लगती.

​2. लंच- 

​दोपहर के खाने में ईशान ने प्रोटीन और कार्ब्स का अच्छा बैलेंस रखा. उनके लंच में 200 ग्राम चिकन ब्रेस्ट या पनीर, 2 रोटी, हल्की ग्रेवी वाली सब्जी और ढेर सारा सलाद शामिल था.
फायदा- इस खाने से शरीर को करीब 50 ग्राम प्रोटीन और 45-50 ग्राम कार्ब्स मिलते थे. यह मील उन्हें दिन भर एक्टिव रखने के लिए जरूरी एनर्जी देता था.

3. इवनिंग स्नैक्स- 

​शाम के वक्त जब अक्सर लोग चाय के साथ बिस्किट या समोसे खाते हैं, तब ईशान एक फल, एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स और 5 अंडे की सफेदी (Egg Whites) खाते थे.
​फायदा- यह हल्का लेकिन ताकतवर स्नैक था, जिससे उन्हें 22-24 ग्राम प्रोटीन मिल जाता था.

​4. डिनर- 

​रात का खाना उन्होंने काफी हल्का रखा ताकि डाइजेशन में आसानी हो. उनके डिनर में सिर्फ 200 ग्राम चिकन या पनीर का सलाद होता था.
​फायदा- इसमें कार्ब्स की मात्रा बहुत कम (सिर्फ 5 ग्राम) और प्रोटीन ज्यादा (45 ग्राम) था. रात में कम कार्ब्स खाने से बॉडी फैट बर्न करने में मदद मिलती है.

​ईशान की कहानी हमें सिखाती है कि वजन घटाने के लिए महंगे जिम या अजीबोगरीब डाइट की जरूरत नहीं है. उन्होंने बिजी दिनों में भी हार नहीं मानी.

ये भी पढ़ें- गर्मियों में आता है नाक से खून, तो इस पौधे का ऐसे करें इस्तेमाल, इन 4 समस्याओं में भी है मददगार

क्या स्मोकर्स में चेस्ट पेन होना नॉर्मल है? डॉक्टर ने क्या कहा सुनिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com