CSK vs DC IPL 2026 Highlights: संजू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी के बाद जेमी ओवरटरन की घातक गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हरा दिया. यह चेन्नई की इस सीजन की पहली जीत है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए थे. चेन्नई के लिए संजू ने 115 रनों की नाबाद पारी खेली थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को केएल राहुल और निसांका ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी. लेकिन फिर उसकी बैटिंग लड़खड़ा गई. बीच में स्टब्स ने पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला. स्टब्स ने 60 रन बनाए. वहीं चेन्नई के लिए ओवरटन ने 4 ओवर में 18 रन देते हुए 4 विकेट झटके. (Scorecard)
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Highlights, Straight from MA Chidambaram Stadium, Chennai
CSK vs DC LIVE Score: चेन्नई 23 रन से जीता
आखिरी गेंद पर अंशुल को विकेट मिला और इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की है. अंशुल ने आखिरी ओवर में दो विकेट निकाले. दिल्ली कैपिटल्स 189 पर ऑल-आउट. 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को केएल राहुल और निसांका ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी. लेकिन इसके बाद टीम की बल्लेबाजी लड़ाखड़ा गई. मिडिल ऑर्डर में स्टब्स ने पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला. चेन्नई के लिए जेमी ओवरटर्न ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए. यह मैच में काफी अहम रहा. यह जीत चेन्नई को राहत जरूर देगी.
20.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 189
CSK vs DC LIVE Score: कुलदीप भी आउट
कुलदीप यादव को जाना होगा. अंशुल कंबोज ने विकेट हासिल किया. कुलदीप ने आगे बढ़कर मारने का प्रयास किया था. लेकिन कोई कनेक्श ही नहीं हुआ. डेवाल्ड ब्रेविस ने एक्सट्रा कवर पर कैच लपका. कुलदीप 7 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए. चेन्नई अब पहली जीत से सिर्फ 1 विकेट दूर है. दिल्ली को 5 गेंद में जीत के लिए 28 रन चाहिए.
19.1 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 185/9
CSK vs DC LIVE Score: 6 में चाहिए 28 रन
जेमी ओवरटर्न के चार ओवर समाप्त हुए. उन्होंने मैच जिताऊ स्पैल डाला है. दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 28 रन चाहिए. ओवरटर्न ने 4 ओवर में 18 रन दिए हैं और 4 विकेट हासिल किए हैं. आखिरी ओवर में दिल्ली को पेनल्टी लगी है.
19.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 185/8
CSK vs DC LIVE Score: स्टब्स आउट
दिल्ली की आखिरी उम्मीद ट्रिस्टन स्टब्स भी पवेलियन लौटे. जेमी ओवरटर्न ने शिकार किया. नूर अहमद ने कैच लपका. ट्रिस्टन स्टब्स ने ड्रेसिंग रूम का दरवाज़ा खोलने के बाद हेलमेट फेंक दिया. वह गुस्से में है. वह साफ़ तौर पर खुश नहीं है. साथ ही नीतीश राणा, बदानी और करुण नायर चौथे अंपायर से बात कर रहे थे. वे भी खुश नहीं हैं. ट्रिस्टन स्टब्स 38 गेंद में 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े.
18.3 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 183/8
CSK vs DC LIVE Score: 12 में चाहिए 32
स्टब्स ने अंशुल के पिछले ओवर में दो चौके लगाए हैं. पिछले ओवर से 10 रन आए. दिल्ली को जीत के लिए अब 12 गेंद में 32 रन चाहिए. कुलदीप यादव के पास स्ट्राइक होगी और उनकी कोशिश पहली ही गेंद पर स्टब्स को सिंगल देने की होगी. चेन्नई को बस बेहतरीन गेंदबाजी करनी है. मैच उनका है अब.
18.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 181/7
CSK vs DC LIVE Score: 18 में चाहिए 42
दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 18 गेंद में 42 रन चाहिए. स्टब्स ने अपनी फिफ्टी पूरी की. 30 गेंद में पचासा पूरा किया है उन्होंने. दूसरे छोर पर कुलदीप यादव हैं. दिल्ली की पूरी उम्मीद स्टब्स से है. पिछले ओवर से 15 रन आए.
17.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 171/7
CSK vs DC LIVE Score: आकिब भी लौटे
आबिक बड़ा शॉर्ट खेलने गए थे लेकिन कनेक्शन नहीं हुआ और उन्हें भी जाना होगा. चेन्नई सुपर किंग्स अपनी पहली जीत से 3 विकेट दूर है. अब नए बल्लेबाज कुलदीप यादव आए हैं. जेमी ओवरटन ने उन्हें अपना शिकार बनाया. अकील होसेन ने कैच किया. एक्स्ट्रा-कवर पर बढ़िया कैच. लेग-स्टंप पर फुल, औकिब नबी पीछे हटे और लेग की तरफ स्लॉग करने की कोशिश की. अंदाजा गलत लगाया.
15.4 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 154/7
CSK vs DC LIVE Score: 30 में चाहिए 60
दिल्ली कैपिटल्स को 30 गेंद में जीत के लिए 60 रन चाहिए. अब सारा दारोमदार ट्रिस्टन स्टब्स पर है. अगर दिल्ली को जीतना है तो स्टब्स को जिम्मेदारी लेनी होगी. आबिक नबी ने आईपीएल की अपनी पहली गेंद पर चौका लगाया है.
15.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 153/6
CSK vs DC LIVE Score: दिल्ली को छठा झटका
दिल्ली कैपिटल्स को छठा झटका लगा है. नूर अहमद ने आशुतोष शर्मा को अपने जाल में फंसाया. अंशुल कंबोज ने कैच किया. अच्छी बॉलिंग. गेंद को चालाकी से ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ पर और वाइड फेंका गया. आशुतोष शर्मा को आगे बढ़ने के लिए मजबूर किया गया. उन्होंने आगे बढ़कर लॉफ्ट किया. आशुतोष खतरनाक लग रहे थे लेकिन वह लौटे. यह चेन्नई सुपर किंग्स का मैच है अब क्योंकि दिल्ली के पास यहां से बैटर नहीं है. अगले बल्लेबाज आकिब होंगे.
14.5 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 149/6
CSK vs DC LIVE Score: फिर से गेंद नूर के पास
दिल्ली को यहां से 35 गेंदों पर 70 रन बनाने हैं जीतने के लिए..एक छोर पर आशुतोष शर्मा..दूसरे पर स्टब्बस..करिश्मा होगा?
CSK vs DC LIVE Score: गुरजपनीत का अच्छा ओवर
लेफ्टी सरदार ने ओवर में एक चौका खाया...और ओवर में रन दिए सिर्फ 8..एक अच्छा ओवर
13.6 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 138/5
CSK vs DC LIVE Score: मिलर आउट!
मिलर 17 रन बनाकर आउट, दिल्ली को लगा पांचवां झटका. बदलाव के तौर पर जैमी ओवर्टन आए थे...बैकफुट से फ्लिक करने की कोशिश...लाइन मिस कर गए मिलर...मानो गेंद दिखाई ही नहीं दी! बोल्ड हो गए...17 रन बनाकर आउट
CSK vs DC LIVE Score: खलील का महंगा ओवर
खासा महंगा ओवर रहा वापसी पर...लेफ्टी बॉलर ने 15 रन दे दिए..
11.6 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 121/4
CSK vs DC LIVE Score: छक्का ऍ
खलील की खराब गेंदबाजी...यहां स्लोअर-डालने का कोई मतलब नहीं...स्लोअर फेंकी..और स्टब्बस ने चौथी गेंद को सीधा लांग-ऑफ के ऊपर से भेज दिया...छक्का
CSK vs DC LIVE Score: नूर का महंगा ओवर
आखिरी गेंद पर सीधा सिर के ऊपर से चौका भी जड़ा मिलर ने..ओवर में दे दिए 15 रन...अगला ओवर मोहम्मद खलील के हाथ में..
10.6 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 106/4
CSK vs DC LIVE Score: मिलर का किलर छक्का
पांचवीं गेंद छोटी गेंद....और मिलर के लिए जगह बनाकर मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ने के लिए काफी थी...इस बल्लेबाज के खिलाफ थोड़ा भी चूके, तो गए काम से....ऐसा ही हुआ..छोटी गेंद की पूरी सजा मिली नूर को...
CSK vs DC LIVE Score: फिर से नूर
पारी का 11वां ओवर फिर से नूर अहमद के पास..देखना होगा कि चेन्नई के चेहरे पर कितना नूर ला पाते हैं??
CSK vs DC LIVE Score: छक्का!
ओवर की पांचवीं गेंद...ऑफ स्टंप के बाहर और करीब-करीब स्टब्बस के जोन में...मिडऑफ के ऊपर से छक्का टांग दिया.....
CSK vs DC LIVE Score: फिर से गुर्जनप्रीत
पारी का दसवां ओवर लेकर आए हैं लेफ्टी पेसर गुरजपनीत सिंह...खास मजबूत कद काठी के..गति में भरोसा..और डेक हिट करते बल्लेबाज को उठती हुई गेंदें फेंकते हैं..आईपीएल में इस शैली के बॉलरों का ज्यादा मतलब नहीं है...
CSK vs DC LIVE Score: नूर अहमद का बढ़िया ओवर
पिछले मैचों में खासा पिटाई खाने वाले अफगानी स्पिनर नूर अहमद इस मैच में बेहतर दिख रहे हैं..प्लाइट और टप्पा दोनों अच्छे हैं...ओवर में दिए सिर्फ 6 रन...ओवर बाद स्ट्रेटेजिक टाइम आउट...
8.6 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 82/4
CSK vs DC LIVE Score: दिल्ली को चौथा झटका
दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका लगा है. जेमी ओवरटन ने समीर रिज़वी को शिकार बनाया. डेवाल्ड ब्रेविस ने कैच किया. सीधे डीप स्क्वायर-लेग पर लपके गए. पटकी हुई गेंद CSK के लिए काम कर रही है. क्रॉस-सीम और ऑफ़ स्टम्प के बाहर. समीर रिज़वी पुल के लिए गए थे. लेकिन टाइम नहीं कर पाए. समीर रिज़वी 9 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट.
8.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 76/4
CSK vs DC LIVE Score: 78 में चाहिए 140
दिल्ली कैपिटल्स को 78 गेंद में जीत के लिए 140 रन चाहिए. पिछले ओवर से 7 रन आए हैं. क्रीज पर अभी डेविड मिलर और समीर रिजवी हैं. दोनों की कोशिश सेट होने के बाद प्रहार करने की होगी. दिल्ली का मौजूदा रन रेट 1.042 का है जबकि जरूरी रन रेट 10.76 का है.
7.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 73/3
CSK vs DC Live Score: दिल्ली को तीसरा झटका
सरफराज ने शानदार कैच लपका है. अक्षर पटेल को जाना होगा. सरफराज कैच लेने के बाद मैदान का चक्कर लगाते हैं. हवा में अपनी दाईं ओर डाइव किया और दोनों हाथों से जबरदस्त कैच लपता. दिल्ली मुश्किल में. पावरप्ले में 66 रन बनाए और दो विकेट गंवाए और पावरप्ले के खत्म होते ही विकेट गंवाया.
6.1 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 66/3
CSK vs DC Live Score: दिल्ली को दूसरा झटका
दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका लगा. अंशुल कंबोज ने विकेट निकाला. फुल डिलीवरी. पड़ने के बाद अंदर आई. निसांका ने बिना पैर हिलाए ड्राइव किया और सीधे मिड-ऑन की तरफ़ चिप किया. ब्रेविस ने कोई गलती नहीं की. काफी खराब शॉर्ट निसांका का. अपना विकेट थ्रो करके पवेलियन जा रहे हैं. अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई दिल्ली. निसांका 24 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों के दम पर 41 रन बनाकर आउट हुए.
5.2 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 61/2
CSK vs DC Live Score: केएल राहुल आउट
दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लगा. केएल राहुल को जाना होगा. खलील अहमद ने शिकार किया. जेमी ओवरटन ने कैच किया. इस IPL में खलील अहमद का पहला विकेट. राउंड द विकेट से शॉर्ट साइड पर गेंद डाली. राहुल ने पुल किया. कोई टाइमिंग नहीं और ओवरटन ने मिडविकेट पर कैच पूरा किया. CSK के लिए बहुत जरूरी ब्रेकथ्रू. केएल राहुल दो चौके और एक छक्का लगाकर पवेलियन लौटे.
5.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 61/1
CSK vs DC Live Score: दिल्ली 50 पार
दिल्ली का स्कोर 50 पार हुआ. निसांका ने पिछले ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़ा. कंबोज के इस ओवर से 16 रन आए हैं. पावरप्ले के अब दो ओवर बाकी हैं, देखना होगा कि वह कितने रन और जोड़ पाती है.
4.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 52/0
CSK vs DC Live Score: अकीला का दूसरा ओवर
अकीला का दूसरा ओवर हुआ. इस ओवर से 12 रन आए. केएल राहुल ने ओवर की दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी पर छक्का जड़ा. दिल्ली को जिस शुरुआत की जरूरत थी, वो उसे मिल चुकी है. दिल्ली का रन रेट 12 का है और जरूरी रन रेट 11 से नीचे का है. दिल्ली को 102 गेंदों में जीत के लिए 177 रन चाहिए.
3.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 36/0
CSK vs DC Live Score: खलील की पिटाई हुई
खलील अहमद पहला ओवर लेकर आए और उनकी जबरदस्त पिटाई हुई है. इस ओवर से 16 रन आए हैं. निसांका ने इस ओवर में एक छक्का और दो चौके जड़े हैं. इस ओवर से 16 रन आए.
2.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 24/0
CSK vs DC Live Score: पहला ओवर पूरा
अकील हुसैन ने पहले ओवर में दो नो-बॉल फेंकी है. पहले ओवर से 2 रन आए हैं. निसांका और केएल राहुल की नजरें दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाने पर हैं. दिल्ली को 114 गेंद में जीत के लिए 205 रनों की जरूरत है.
1.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 8/0
CSK vs DC Live Score: नो बॉल से शुरुआत
पहली ही गेंद अकीला ने नो बॉल फेंकी हैं. ऋतुराज ने स्पिनर के साथ जाने का फैसला लिया है.
CSK vs DC Live Score: दिल्ली ने शुरू किया रन चेज
दिल्ली कैपिटल्स ने रन चेज शुरू कर दिया है. संजू सैमसन की जगह कार्तिक शर्मा विकेटकीपिंग करने आए हैं. दिल्ली के लिए केएल राहुल और पथुम निसांका ओपनिंग के लिए आए हैं. चेन्नई के लिए अकीला गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.
CSK vs DC Live Score: संजू सैमसन का मेगा रिकॉर्ड
संजू सैमसन आईपीएल इतिहास में तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए शतक ठोकने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने दिल्ली और राजस्थान के खिलाफ भी शतक ठोका है.
CSK vs DC Live Score: दिल्ली को दिया 213 का लक्ष्य
चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 212 रन बनाए हैं और दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य दिया है. संजू सैमसन ने 56 गेंदों में नाबाद 115 रनों की पारी खेली है. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और 4 छक्के जड़े हैं. संजू ने ऋतुराज के साथ पहले विकेट के लिए 62 और उसके बाद आयुष के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की. जबकि दुबे के साथ उन्होंने 37 रन जोड़े.
20.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 212/2
CSK vs DC Live Score: आखिरी ओवर बाकी
पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. संजू ने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा है. चेन्नई का स्कोर 200 पार नहीं हुआ है. दुबे ने चौके के साथ ओवर की शुरुआत की थी. दुबे के पास आखिरी ओवर में स्ट्राइक होगी. चेन्नई 220 तक पहुंचेगी या 210 के अंदर रह जाएगी, यह उन पर निर्भर रहने वाला है.
19.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 197/2
CSK vs DC Live Score: दो ओवर बाकी
पिछले ओवर में काफी कुछ घटा है. आयुष म्हात्रे रिटायर्ड आउट हुए. संजू सैमसन का शतक हुआ. ओवर से 11 रन आए. 18 ओवरों का खेल पूरा हो चुका है और चेन्नई का स्कोर 200 पार नहीं हुआ है. चेन्नई को यहां सोचना होगा कि कहां गलती हुई. क्योंकि उसके हाथ में 9 विकेट हैं और वो आसानी से 250 के स्कोर तक पहुंच सकती थी. अब उसका 210 तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है.
18.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 184/2
CSK vs DC Live Score: आईपीएल 2026 की पहली सेंचुरी
CSK vs DC Live Score: संजू सैमसन ने शतक पूरा किया. 52 गेंदों में यह शतक आया है. सीएसके फैंस इसी पारी की उम्मीद कर रहे थे. चौके के साथ सेंचुरी ठोकी. यह आईपीएल 2026 का पहला शतक है. संजू के करियर का चौथा शतक है यह.
CSK vs DC Live Score: आयुष म्हात्रे रिटायर्ड आउट
CSK vs DC Live Score: CSK का चौंकाने वाला फैसला. आयुष म्हात्रे को रिटायर्ड आउट किया. आयुष वापस लौटे. उन्होंने 36 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों के दम पर 59 रन बनाए हैं. चेन्नई का यह रणनीतिक फैसला है. क्रीज पर शिवम दुबे आ रहे हैं.
CSK vs DC Live Score: संजू शतक से 3 रन दूर
संजू सैमसन शतक से 3 रन दूर हैं. इस ओवर से सिर्फ 5 रन आए हैं. लंगी का अच्छा ओवर रहा यह. बीते 5 ओवर में 70 रन आए हैं. चेन्नई की नजरें कम से कम 230-240 के स्कोर पर होंगी यहां पर.
17.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 173/1
CSK vs DC Live Score: साझेदारी 100 पार
संजू और आयुष के बीच साझेदारी 100 से अधिक की हो चुकी है. पिछले ओवर से 8 रन आए हैं. संजू सैमसन जारी सीजन का पहला शतक लगाने के करीब है. संजू अपने शतक से 95 रन दूर है. ओवर की आखिरी गेंद पर संजू ने चौका जड़ा है. अब 4 ओवर बाकी हैं.
16.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 168/1
CSK vs DC Live Score: संजू सैमसन का रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने टी20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे किए. रोहित (554), कोहली (441) और सूर्यकुमार (442) के बाद ऐसा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं.
CSK vs DC Live Score: आखिरी के 5 ओवर
आखिरी के 5 ओवर बाकी हैं अब. संजू और आयुष के बीच 52 गेंदों में 98 रनों की साझेदारी हो चुकी है. संजू सैमसन ने टी20 क्रिकेट में अपने 400 छक्के पूरे कर लिए हैं. नटराजन के पिछले ओवर में तीसरी गेंद पर जो उन्होंने छक्का जड़ा था, यह उनके टी20 करियर का 400वां छक्का था. नटराजन के पिछले ओवर से 19 रन आए. इसके साथ ही चेन्नई का स्कोर 150 पार. चेन्नई की नजरें यहां से कम के कम 230 के स्कोर तक पहुंचने की होगी.
15.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 160/1
CSK vs DC Live Score: म्हात्रे की फिफ्टी
आयुष म्हात्रे ने अपनी फिफ्टी पूरी की. छक्के के साथ शतक पूरा किया है. टी नटराजन आए थे. स्लोअर बॉल थी और इसे लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला दिया. यह आयुष की आईपीएल में तीसरी फिफ्टी है.
14.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 147/1
CSK vs DC Live Score: आयुष अर्धशतक के करीब
आयुष म्हात्रे अपनी फिफ्टी के करीब हैं. वो जब से आए हैं, चौके-छक्के लगाए जा रहे हैं. आज चेन्नई अच्छा प्रदर्शन कर रही है. अक्षर के इस ओवर से 11 रन आए थे. चेन्नई का स्कोर 150 के करीब है.
14.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 141/1
CSK vs DC Live Score: चेन्नई 150 के करीब
चेन्नई सुपर किंग्स 150 के करीब है. पिछले ओवर से 11 रन आए हैं. लुंगी एनगिडी आए थे. आयुष म्हात्रे ने पहले चौका और फिर उन्होंने छक्का जड़ा. आयुष जब से क्रीज पर आए हैं, तब से वह धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं. यह 2023 के बाद पहली बार है जब चेन्नई के लिए एक ही पारी में दो अर्द्धशतकीय साझेदारियां हुई हैं.
13.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 130/1
CSK vs DC Live Score: संजू की नजरें शतक पर
संजू सैमसन की नजरें शतक पर हैं. पिछला ओवर फेंकने कुलदीप यादव आए थे और संजू ने ओवर की आखिरी गेंद पर छ्क्का जड़ा. जबकि आयुष ने ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा. कुलदीप से इस ओवर से 16 रन आए. संजू धीरे-धीरे सेंचुरी की ओर बढ़ रहे हैं. संजू सैमसन-आयुष म्हात्रे के बीच साझेदारी 50 पार की हो चुकी है.
12.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 119/1
CSK vs DC Live Score: नटराजन का महंगा ओवर
चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 100 पार हुआ. पिछले ओवर की दूसरी गेंद पर संजू ने फ्लिक शॉर्ट खेला और डीप मिड विकेट की दिशा में हवाई फायर किया और छह रन बटोरे. यह चेन्नई की पारी का पहला छक्का रहा. संजू जिस तरह से आज खेल रहे हैं, वो शतक लगा सकते हैं. दिल्ली की नजरें यहां विकेट पर हैं. खराब फील्डिंग की कीमत चुकानी पड़ रही है उन्हें.
11.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 103/1
CSK vs DC Live Score: 10 ओवर पूरे
10 ओवरों का खेल पूरा हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स ने 88 रन बटोरे हैं. अक्षर पटेल के पिछले ओवर में काफी कुछ हुआ है. कप्तान खराब फील्डिंग से खुश नहीं होंगे. ओवर से 11 रन आए.
10.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 88/1
CSK vs DC Live Score: संजू को मिला जीवनदान
संजू को जीवनदान मिला है. निसांका ने कैच ड्रॉप किया. यह महंगा साबित हो सकता है दिल्ली के लिए. अक्षर ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया था. संजू सैमसन ने लॉन्ग-ऑफ की तरफ गेंद को लॉफ्ट किया था और फील्डर उसे पकड़ने के लिए दौड़े. निसांका ने कैच को ड्रॉप किया है, बल्कि यहां बाउंड्री भी आई.
9.3 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 82/1
CSK vs DC Live Score: केएल राहुल से हुई गलती
CSK vs DC Live Score: विकेटकीपर केएल राहुल से गलती हुई है. उन्होंने रन आउट का मौका गंवा दिया है. आयुष पवेलियन में होते अगर केएल से फंबल नहीं होता. मिड ऑफ की तरफ आयुष ने डाइव किया था और सिंगल के लिए दौड़, लेकिन संजू ने मना किया. यहां कोई रन ही नहीं था और आयुष को वापस जाना पड़ा. कीपर एंड पर थ्रो था. लेकिन केएल इसे कलेक्ट ही नहीं कर पाए ठीक से. अगर वह इसे पकड़लेते तो आयुष को जाना होता, क्योंकि वो काफी बाहर थे.
9.1 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 77/1
CSK vs DC Live Score: मुकेश का अच्छा ओवर
मुकेश कुमार का यह अच्छा ओवर रहा. इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए हैं. चेन्नई का रन रेट अब 9 के नीचे आ चुका है. चेन्नई को जिस तरह की शुरुआत की जरूरत थी, वो संजू दिला चुके हैं. उनकी कोशिश अब गियर बदलने की होगी. दूसरे छोर पर खड़े आयुष म्हात्रे हैं और उनकी नजर हावई फायर करने की होगी.चेन्नई ने अभी तक पारी में एक भी छ्क्का नहीं लगाया है.
9.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 77/1
CSK vs DC Live Score: संजू की फिफ्टी
संजू सैमसन ने फिफ्टी ठोकी. चेन्नई के लिए पहला अर्द्धशतक. 26 गेंदों पर यह फिफ्टी आई है. संजू आज बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं. कोई जोखिम नहीं उठा रहे.
8.1 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 74/1
CSK vs DC Live Score: म्हात्रे ने जड़ा चौका
गेंदबाजी के लिए कुलदीप आए थे और आयुष म्हात्रे ने उनके इस ओवर की आखिरी गेंद पर जोरदार चौका जड़ा. चेन्नई का रन रेट 9 का है. संजू अर्द्धशतक से सिर्फ 1 रन दूर हैं. संजू संभल कर खेल रहे हैं. कोई खराब शॉर्ट नहीं, कोई जल्दबाजी नहीं, कोई जोखिम नहीं. आखिरी ओवर से 8 रन आए.
8.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 73/1
CSK vs DC Live Score: कप्तान ने किया कप्तान का शिकार
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को अपने जाल में फंसा लिया है. पथुम निसांका ने कैच किया. IPL 2026 में सीएसके के कप्तान का खराब फॉर्म जारी है. हवाई शॉट लगाया, आगे की गेंद पर. लेकिन सही टाइमिंग नहीं कर पाए. डीप मिड-विकेट पर खड़े निसांका ने गेंद लपकी. गायकवाड़ 18 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए.
6.2 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 62/1
CSK vs DC Live Score: पावरप्ले में कूटे 61
चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले में 61 रन कूट दिए हैं. यह बैटिंग पिच है. आज उन्होंने चेन्नई को अच्छी शुरुआत दिलाई है. मैदान के हर तरफ उन्होंने रन बनाए हैं. संजू 236 की स्ट्राइक रेट से रन कूट रहे हैं. अभी तक वह 9 चौके लगा चुके हैं. पिछले ओवर में उन्होंने लुंगी एनगिडी को दो चौके जड़े हैं. संजू अपनी फिफ्टी की ओर बढ़ रहे हैं.
6.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 61/0
CSK vs DC Live Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी
पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. संजू सैमसन चौकों में डील कर रहे हैं. उन्होंने शुरुआत तो अच्छी दिला दी है. चेन्नई का रन रेट 10 के करीब है. दूसरे छोर पर ऋतुराज गायकवाड़ हैं, जो उतने अच्छे नहीं दिख रहे, लेकिन एक ओवर और वह अपना टच पा सकते हैं. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं. संजू ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा है.
5.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 49/0
CSK vs DC Live Score: 10 का रन रन रेट
पावरप्ले के 4 ओवर हुए हैं. पिछला ओवर अक्षर पटेल डालने आए थे. ओवर की पहली ही गेंद पर गायकवाड़ ने चौका जड़ा था, जबकि ओवर की चौथी और फिर आखिरी गेंद पर संजू के बल्ले से बाउंड्री आई. इस ओवर से दोनों बल्लेबाजों ने 13 रन बटोरे. चेन्नई का रन रेट 10 का है. संजू आज अच्छे टज में दिख रहे हैं.
4.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 40/0
CSK vs DC Live Score: चेन्नई की तूफानी शुरुआत
चेन्नई सुपर किंग्स को संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई है. पिछले ओवर की आखिरी दोनों गेंदों पर संजू ने बाउंड्री ठोकी है. चेन्नई 10 के रन रेट से रन बना रही है.
2.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 20/0
CSK vs DC LIVE Score: चेन्नई की पारी शुरू
चेन्नई ने शुरू की बल्लेबाजी, गायकवाड़ और सैमसन क्रीज पर
CSK vs DC LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
CSK vs DC LIVE Score: आकिब नबी का डेब्यू
सिक्का उछाला गायकवाड़ ने, गिरा अक्षर पटेल के पक्ष में. उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. अक्षर पटेल ने बताया कि उनकी टीम आज दो बदलाव के साथ उतरी है. बारामूला एक्सप्रेस आकिब नबी आज डेब्यू कर रहे हैं. चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में डेवाल्ड ब्रेविस आए है.
CSK vs DC LIVE Score: चेन्नई सिर्फ एक बार हारी है 4 मैच
इंडियन प्रीमियर लीग का 2022 एडिशन CSK के अब तक के सबसे खराब कैंपेन में से एक था. डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर टूर्नामेंट में आने के बाद, उन्होंने नए सीज़न की शुरुआत लगातार चार हार के साथ की. उनके इतिहास में पहली बार हुआ था ऐसा.
CSK vs DC LIVE Score: चेन्नई कैसे करेगी एनगिडी का सामना?
दिल्ली के लिए, केएल राहुल फॉर्म में हैं और CSK के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है, जबकि खलील अहमद अपनी वापसी से बेहतर बॉलिंग कर रहे हैं और जल्दी आउट कर सकते हैं. एनगिडी अपने वैरिएशन, खासकर अपनी धीमी बॉलिंग से एक बड़ा खतरा बने हुए हैं. साउथ अफ्रीकी पेसर के खिलाफ CSK के बैट्समैन का अप्रोच देखना दिलचस्प होगा, जो पहले सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं और चेपॉक के हालात से अच्छी तरह वाकिफ हैं.
CSK vs DC LIVE Score: थोड़ी देर में टॉस
दिल्ली और चेन्नई के बीच मैच का टॉस थोड़ी देर में होने वाला है. ग्राउंड से अपडेट यह है कि डेवाल्ड ब्रेविस जिनके खेलने पर काफी सस्पेंस था, वो प्रैक्टिस के लिए आ चुके हैं.
CSK vs DC LIVE Score: ऋतुराज गायकवाड़ होंगे सफल
अहम सवाल है कि क्या ऋतुराज गायकवाड़ आज सफल होंगे. गायकवाड़ ना सिर्फ बल्ले से बल्कि कप्तानी में भी फ्लॉप साबित हुए हैं. देखना होगा कि आज उनका प्रदर्शन कैसा रहता है. क्या वो चेन्नई को सीजन की पहली जीत दिला पाते हैं.
CSK vs DC LIVE Score: संजू सैमसन पर नजरें
संजू सैमसन पीली जर्सी में अभी तक अपने प्रदर्शन से चेन्नई के फैंस को खुश नहीं कर पाए हैं. तीनों मैचों में वो फ्लॉप रहे हैं. चेपॉक पर आज उनके पास एक और मौका होगा खुद को साबित करने का. देखना होगा कि वो आज कैसा प्रदर्शन करते हैं.
CSK vs DC LIVE Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बात अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के जीत-हार के रिकॉर्ड की करें तो यह 19-12 है. चेपॉक पर बीते 8 मैचों में दिल्ली सिर्फ एक दफा चेन्नई को हरा पाई है. ऐसे में आज का मुकाबला काफी अहम है.
CSK vs DC LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें
दिल्ली कैपिटल्स टीम: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, ज़कारी फाउल्केस
CSK vs DC LIVE Score: स्वागत है आपका
नमस्कार स्वागत है आपना एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. दिन का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है. थोड़ी देर में यह मैच शुरू होना है. चेन्नई अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली की मेजबानी करने के लिए तैयार है.