Naturally Black Hair Remedies: बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है, लेकिन आज के समय में लोगों के बाल बढ़ती उम्र नहीं बल्कि कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं. सिर्फ यंग और मिड एज के लोग ही नहीं बल्कि बच्चों के बाल भी अब तेजी से सफेद होने लगे हैं. इन सफेद बालों को छिपाने के लिए लोग अक्सर केमिकल वाले हेयर डाई और हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं. जो बालों को काला तो करता है लेकिन इसके साथ ही नुकसान भी पहुंचा सकता है. कई मामलों में ऐसा भी पाया गया है कि एक बार हेयर डाई और कलर लगाने के बाद बाल और तेजी से सफेद होने लगे हैं. ऐसे में बेहतरी इसी मे हैं कि बालों को काला करने के लिए घरेलू नुस्खों को आजमाया जाए. ये घरेलू नुस्खे बिना किसी साइड इफेक्ट के बालों को काला करने में मदद कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं बालों को काला करने वाले इस देसी नुस्खे के बारे में-
बालों को नेचुरली काला करने का तरीका
बालों को नेचुरली काला करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है. नारियल तेल में कुछ चीजों को मिलाकर इसको बाले में लगाने से आपके बाल नैचुरली काले हो सकते हैं. आइए जानते हैं इस नेचुरल हेयर ऑयल को बनाने का तरीका.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें: क्या आपके भी दुबलेपन का मजाक उड़ाते हैं लोग, रोज सुबह उठकर खालें ये फल 15 दिनों में भरने लगेगा शरीर
नेचुरल हेयर ऑयल बनाने के लिए सामग्री
- नारियल तेल - 1 कटोरी
- करी पत्ता - 1 मुट्ठी
- आंवला पाउडर - 2-3 चम्मच
नेचुरल हेयर ऑयल बनाने का तरीका
- इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में नारियल तेल लें और इसे गर्म होने के लिए रख दें.
- इसके बाद इसमें करी पत्ता, आंवला पाउडर डालकर गर्म होने के लिए रख दें.
- 5 मिनट तक गर्म करने के बाद इस तेल को 12 से 24 घंटे के लिए ऐसे ही रख दें.
- इसके बाद तेल को छानकर किसी कांच की बोतल में स्टोर कर लीजिए.
- इस तेल को बालों की जड़ों से सिरे तक अच्छे से लगाकर मसाज करिए. आप चाहें तो इसे 1-2 घंटे बालों पर लगाकर शैंपू कर सकते हैं. या फिर रात भर के लिए इस तेल को लगाकर छोड़ दें और सुबह बालों को शैंपू कर लें.
Brain Stroke: Risk Factors, Signs, Prevention | लकवा/स्ट्रोक: किसे है खतरा, लक्षण और बचाव के उपाय, Watch Video-
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं