विज्ञापन

Valentine's Day Hairstyles: वैलेंटाइन पर बाल कैसे स्टाइल करें? ये 3 हेयरस्टाइल दिला देंगे पार्टनर से ढेरों कॉम्प्लिमेंट

What's A Good Hairstyle For Valentine's Day: अगर आप भी इस वैलेंटाइन पर अपने पार्टनर से ढेरों कॉम्प्लिमेंट पाना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए कुछ क्लासी और आसान हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं.

Valentine's Day Hairstyles: वैलेंटाइन पर बाल कैसे स्टाइल करें? ये 3 हेयरस्टाइल दिला देंगे पार्टनर से ढेरों कॉम्प्लिमेंट
Valentine Day Par Baal Kaise Banaye Step By Step

What's A Good Hairstyle For Valentine's Day: हर लड़की के लिए वैलेंटाइन डे खास होता है. फ़रवरी यानी प्यार के इस महीने में जब यह दिन आता है, तो हर लड़की अपने आउटफिट से लेकर अपने हेयरस्टाइल तक सब कुछ बेस्ट रखना चाहती है. नई ड्रेस, नई हील्स और अच्छा मेकअप जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी एक परफेक्ट हेयरस्टाइल भी है क्योंकि जब तक बाल अच्छे से स्टाइल न हों, तब तक पूरा लुक थोड़ा अधूरा सा लगता है. अगर आप भी इस वैलेंटाइन पर अपने पार्टनर से ढेरों कॉम्प्लिमेंट पाना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए कुछ क्लासी और आसान हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

वैलेंटाइन डे के लिए स्टाइलिश और क्लासी हेयरस्टाइल 

सॉफ्ट वेव्स: अगर आपको बाल खुले रखना पसंद है, तो आप रोमांटिक और एलिगेंट लुक यानी सॉफ्ट वेव्स कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए बालों को अच्छी तरह से कंघी करके कर्लर या स्ट्रेटनर की मदद से हल्की-हल्की वेव्स बना लें और अपनी उंगलियों से सेट कर लें. यह एक परफेक्ट डिनर डेट लुक है.

लो बन: अगर आप क्लासी और ग्रेसफुल लुक लेना चाहती हैं, तो लो बन के साथ जा सकती हैं. इसे बनाने के लिए बालों को पीछे की ओर इकट्ठा करें फिर  गर्दन के पास ढीला सा जूड़ा बना लें, आप चाहें तो कुछ लटें सामने हल्की निकाल लें, जिससे लुक सॉफ्ट लगे.

स्लीक हाई पोनीटेल: अगर आप अपने लुक में थोड़ा वेस्टर्न टच चाहती हैं, तो स्लीक हाई पोनीटेल भी शानदार ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले बालों को स्ट्रेट कर लें फिर सिर के ऊपर की तरफ टाइट पोनीटेल बांधें. स्मूद लुक लेने के लिए आप थोड़ा हेयर सीरम लगाकर भी लगा सकती हैं. यह हेयरस्टाइल सिंपल जरूर है, लेकिन बेहद अट्रैक्टिव लगता है. 

इसे भी पढ़ें: Nisha Madhulika Recipe Video: घर पर इस तरह बनाएं ताजे मटर की नर्म मुलायम फूली-फूली इडली, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com