Dandruff ka ilaj : बदलते मौसम और बिगड़ती दिनचर्या की वजह से हमारे शरीर पर इसका नकारात्मक असर कई रूप में देखने को मिलता है. कई बार जाने अनजाने कुछ लोग ऐसी लापरवाही कर देते हैं जिसका खामियाजा उन्हें हेयर फॉल, डैंड्रफ या स्किन से संबंधित परेशानियों के रूप में भुगतना पड़ता है. आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे क्या डैंड्रफ को जड़ से खत्म किया जा सकता है? सर्दियों में बढ़े डैंड्रफ को कंट्रोल करना बहुत आसान है, लेकिन इस समस्या से पूरी तरह से छुटकारा पाना मुमकिन नहीं. इस विषय में हमें विस्तार से बता रहे हैं डॉक्टर अमित बांगिया.
क्या डैंड्रफ का परमानेंट इलाज है? (Is there any permanent treatment of Dandruff)
डॉक्टर अमित बांगिया के अनुसार डैंड्रफ की समस्या से लगभग 50 प्रतिशत लोग पीड़ित हैं. बेहद सामान्य इस समस्या से पूरी तरह निजात नहीं पाया जा सकता. सीधे शब्दों में समझा जाए तो डैंड्रफ का कोई परमानेंट इलाज नहीं है. इसके लिए कोई दवाई नहीं है कोई टेबलेट नहीं है. डैंड्रफ को सिर्फ और सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे करें डैंड्रफ को कंट्रोल (How to Control Dandruff)
डैंड्रफ जैसी गंभीर समस्या को कंट्रोल करने के लिए अच्छे शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए आप सेलेनियम सल्फाइड, कीटोकोनाजोल, जिंक पाइरिथियोन या कोल टार बेस्ड शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन शैम्पू को लगाने से आपका डैंड्रफ काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. इनमें से एक कोई भी शैम्पू लें और हफ्ते में तीन बार अपने बालों को अच्छी तरह धोएं.
इसे भी पढ़ें : Psoriasis Triggers: क्या हैं सोरायसिस के ट्रिगर फैक्टर, एक्सपर्ट से जानें किस वजह से बढ़ती है ये बीमारी
बॉडी को रखें हाइड्रेटेड (Hydrate Your Body)
डॉक्टर अमित बांगिया के अनुसार मौसम कोई भी हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके शरीर में पानी की कमी ना हो. क्योंकि अगर आपके शरीर में पानी की कमी होगी तो इससे आपकी स्कैल्प ड्राई होगी जिससे आपको डैंड्रफ की समस्या हो सकती है. इसलिए प्रचुर मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए जिससे आपकी बॉडी हाइड्रेट रहे.
(यह लेख डॉक्टर अमित बांगिया, एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डर्मेटोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर, से बातचीत पर आधारित है.)
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं