Risk Factors and Causes of Psoriasis: सोरायसिस (psoriasis), स्किन से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है, जिसमें स्किन पर रेड और ड्राई पैच बन जाती है, जिसमें कई बार खुजली और जलन भी होती है. स्किन फटी-फटी सी नजर आती है और कई बार नाखून भी चितकबरे और फटे-फटे से हो जाते हैं. इस बीमारी के कई ट्रिगर फैक्टर हैं, जिनकी वजह से ये बढ़ जाती है या किसी इंसान को होती है. एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डर्मेटोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ अमित बांगिया (Dr. Amit Bangia) ने एनडीटीवी को सोरायसिस के ट्रिगर फैक्टर्स के बारे में डिटेल में बताया.
स्किन पर लाल चकत्ते हैं सोरायसिस का संकेत, एक्सपर्ट से जानिए क्या है ये बीमारी
सोरायसिस के ट्रिगर फैक्टर (Trigger Factors Of Psoriasis)
डॉ अमित बांगिया ने बताया कि सोरायसिस के कई सारे ट्रिगर फैक्टर होते हैं. हर इंसान में ये अलग-अलग होता है और आप खुद ही इसकी पहचान कर सकते हैं कि आपका ट्रिगर फैक्टर क्या है. आमतौर पर जो ट्रिगर फैक्टर सामने आते हैं वो हैं..
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्ट्रेस: स्ट्रेस कई तरह के होते हैं. एक तो इमोशनल स्ट्रेस जिसे एंग्जाइटी या डिप्रेशन कहते हैं. दूसरा, फिजिकल स्ट्रेस यानी कोई चोट, ट्रॉमा या सर्जरी.
इंफेक्शन : गले का इंफेक्शन, जिसमें जला खराब हो जाता है. इस वजह से सोरायसिस की शुरुआत हो सकती है, इसे गटेट सोरायसिस कहते हैं.
कुछ दवाएं : बीपी की कुछ दवाएं या पेन किलर्स अधिक लेना इस बीमारी को ट्रिगर कर सकता है. इसके अलावा कुछ एंटी साइकोटिक ड्रग या फिर मलेरिया की कुछ दवाएं सोरायसिस को ट्रिगर करती हैं. अगर आपको सोरायसिस है तो बिना डॉक्टर की सलाह के ये दवाएं न लें.
इंजरी या सर्जरी : किसी तरह की चोट या सर्जरी की वजह से या कहीं कट हो गया है तो वहां सोरायसिस हो सकता है.
मौसम : सर्दी के मौसम में जब स्किन बहुत अधिक ड्राई हो जाती है, तो इस स्थिति में भी सोरायसिस हो सकती है.
शराब : स्मोकिंग या शराब सोरायसिस का एक बड़ा ट्रिगर फैक्टर है, ये इस बीमारी को बढ़ा सकते हैं या कभी-कभी इनके सेवन से सोरायसिस की शुरुआत भी हो सकती है.
मोटापा : मोटापा की वजह से, फूला हुए हाथ इसे ट्रिगर करता है.
एलर्जी : किसी फ्रेगरेंस से एलर्जी या प्रिजर्वेटिव से एलर्जी भी इसकी शुरुआत कर सकती है.
गले को तर करने वाला ठंडा पानी शरीर पर करता है क्या असर... जान लीजिए ठंडे पानी के नुकसान और फायदे
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं