विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2020

Bad Habits At Night: रात को सोने से पहले कभी न करें ये 6 काम, स्वास्थ्य को हो सकता है नुकसान!

What Not To Do Before Sleep: बदलती जीवनशैली ने हमारे स्वास्थ्य (Health Effects Of Lifestyle) पर बहुत असर ड़ाला है. आज की जिंदगी में होने वाली भाग-दौड़ के कारण हम कम ही आराम कर पाते हैं. जरूरी नींद भी पूरी नहीं (Less Sleep) हो पाती.

Bad Habits At Night: रात को सोने से पहले कभी न करें ये 6 काम, स्वास्थ्य को हो सकता है नुकसान!
Bad Habits At Night: कुछ बातों को ध्यान रखकर आप खुद को हमेशा हेल्दी रख सकते हैं
  • सोने से पहले कर लिए ये काम तो होंगे कई नुकसान!
  • क्या आप भी रात को सोने से पहले करते हैं ये काम.
  • यहां जानें क्या हैं वह काम जो हो सकते हैं खतरनाक.

What Not To Do Before Sleep: बदलती जीवनशैली ने हमारे स्वास्थ्य (Health Effects Of Lifestyle) पर बहुत असर ड़ाला है. आज की जिंदगी में होने वाली भाग-दौड़ के कारण हम कम ही आराम कर पाते हैं. जरूरी नींद भी पूरी नहीं (Less Sleep) हो पाती. जिसके चलते लोग अक्सर थके-थके लगते हैं. लेकिन भागमभाग भरा और सेहत को नजरअंदाज करने वाला यह लाइफस्टाइल हमें बहुत नुकसान भी पहुंचा रहा है. अक्सर दिन भर थकने के बाद हम रात को आते ही खाना खाते हैं और बिस्तर पर लेट जाते हैं... ऐसे ही और भी कई काम हैं जो हमें नहीं करने चाहिए जो हमें नहीं करने चाहिए. तो चलिए एक नजर उन बातों पर जो सोने से पहले आपको नहीं करनी चाहिए.

Diabetes And Heart Patients Diet: डायबिटीज और हार्ट के मरीजों को डाइट में आज से ही शामिल करनी चाहिए ये चीजें!

1. इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आप रात के खाने में जंक फूड न खाएं. यह आपको परेशानी दे सकता है. एक तो आपकी नींद इससे प्रभावित होगी और दूसरा यह आपका वजन भी बढ़ाएगा. इसलिए रात को खाने में संतुलित खाने को ही लें.

2. अगर आप चाहते हैं कि आपकी नींद कुछ ऐसी हो जो पूरे दिन की थकान को दूर कर दे तो सोने से पहले एक कप ग्रीन टी (Green Tea) पीना अच्छा विकल्प है. यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

thec318gBad Habits At Night: सोने से पहले करेंगे ये काम तो स्वास्थ्य को हो सकता है नुकसान

3. ऐसा अक्सर होता है कि हम लोग खाते ही सोने चले जाते हैं. यह अक्सर काम से लेट आने पर होता है. जब कभी ऑफिस में देर हो रही होती है तो हम जानबूझकर बाहर का नहीं खाते. हम घर का ही खाना खाना चाहते हैं. लेकिन जिस समय और जैसे हम उस घर के खाने को खाते हैं वह भी नुकसानदेय है. लेट आकर भरपेट हेवी खाना खाते ही सोने अगर आप जा रहे हैं तो यह गलत है. रात को खाना खाने के तुंरत बाद सोने जाने की वजह से वजन में बढ़ोतरी की संभावनाएं ज्यादा रहती है. इसके अलावा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है.

Yoga For Bloating Stomach: खट्टी डकार, अपच और गैस की समस्या से हैं परेशान, तो जरूर करें ये योगासन!

4. रात को ज्यादा खाना भी नहीं खाना चाहिए. इससे ओवरईटिंग की समस्या पैदा हो जाती है. इससे कैलोरी बर्न होने की समस्या उत्पन्न हो जाती है.

5. कुछ लोगों को आदत होती है कि वह खाने के बाद चाय पीते हैं. या सोने से पहले किताब पढ़ते हुए कॉफी या चाय ले लेते हैं. लेकिन सोने से पहले चाय, कॉफी या एल्कोहल नहीं लेना चाहिए. इससे शरीर में कैलोरीज बढ़ जाती है.

6. खाना खाकर सीधे सोने जाने से खाना पेट में एक ही जगह जमा हो जाता है. इससे खाने का सही पाचन न होने के कारण पेट की कई बिमारी हो जाती है. इसके लिए जरूरी है कि खाना खाने के बाद इवनिंग वॉक के लिए जरूर जाएं.

हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए

Weight Loss: पेट की चर्बी घटाने और बॉडी डिटॉक्स करने के लिए सोने से पहले इन 3 ड्रिंक्स में से पिएं कोई एक!

How To Control White Hair: सफेद बालों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो नहाने से पहले बालों में लगाएं ये एक चीज!

Healthy Eye Exercises: मोबाइल और कम्प्यूटर पर लगे रहते हैं घंटों, आंखों को न हो नुकसान हर रोज करें ये 4 काम!

Immunity Booster: मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तुलसी और अदरक से बनाएं ये हर्बल इम्यूनिटी बूस्टिंग टी!

Dengue Fever Prevention: घर पर डेंगू से बचाव के लिए इन 4 जरूरी बातों का रखें ख्याल!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food, Sleep, Sleep And Food, You Should Do Before Bed, What Should You Not Do Before Sleeping, What Not To Do Before Sleep, Bad Habits At Night
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com