Powerful Ayurvedic Herbs and Spices in Hindi: सदियों से ही आयुर्वेद को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. आज की इस खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते लोग अपने आप को फिट रखने के लिए कई तरह के रास्ते अपना रहे हैं जो कई तो उनकी सेहत को फायदा की जगह नुकसान पहुंचा सकती हैं. शरीर को सेहतमंद रखने के लिए पोषण और विटामिन्स से भरपूर डाइट की जरूरत होती है. लेकिन समय की कमी और काम में बिजी होने के चलते हममें से ज्यादातर लोग सप्लीमेंट्स और विटामिन्स की गोलियां खाना शुरू कर देते हैं जो सेहत के लिए अच्छा नहीं. अगर आप भी खुद को इस मौसम में बीमारियों से दूर और हेल्दी रखना चाहते हैं तो आप दवाओं के बगैर इन आयुर्वेदिक चीजों को डाइट में शामिल करके ऐसा कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो शरीर को सेहतमंद रख सकती हैं.
शरीर को सेहतमंद रखने के लिए इन आयुर्वेदिक चीजों का करें सेवन-
1. हल्दी- (Haldi)
शरीर को सेहतमंद रखने के लिए रात में दूध में हल्दी मिलाकर सेवन कर सकते हैं. हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं. जो गले के दर्द, बुखार जैसे बीमारी में राहत पहुंचाने का काम कर सकती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें- Hair Care Tips: बालों को काला करने के लिए इन दो चीजों में मिलाकर लगा लें इस चीज का तेल, सफेद बालों...

Photo Credit: iStock
2. लहसुन- (Lahsun)
लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाएं जाते है. जो को कई खतरे से बचाने में मदद कर सकता है. लहसुन को आप कच्चा या शहद के साथ खा सकते हैं.
3. लौंग- (Laung)
सर्दी जुकाम से बचने के लिए आप लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. लौंग को गैस, एसिडिटी, कीड़ें, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लौंग में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. जो वायरल इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं.
4. तुलसी- (Tulsi)
तुलसी को इम्युनिटी बढ़ाने के लिए एक औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. तुलसी के पत्ते का काढ़ा या चाय हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक मानी जाती है.
5. अदरक- (Adrak)
सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम से बचने के लिए आप अदरक वाली का चाय का सेवन कर सकते हैं. अदरक में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं. जो शरीर को इन्फेक्शन से बचाने में मदद कर सकती है. अदरक इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी लाभदायक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं