विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2020

Apple Cider Vinegar: वजन कम करने के लिए और खाना खाने से पहले करते हैं सेब के सिरके का इस्तेमाल, तो पहले जान लें इसके नुकसान?

Apple Cider Vinegar For Weight Loss: इस समय सेब का सिरका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है तो वह है वजन घटाने (Weight Loss) के तौर पर. क्योंकि कई लोग मानते हैं कि वजन घटाने के लिए सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) कारगर हो सकता है. हालाकि इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन सेब के सिरके का सेवन करने से पहले इसके नुकसानों के बारे में जान लेना जरूरी है.

Apple Cider Vinegar: वजन कम करने के लिए और खाना खाने से पहले करते हैं सेब के सिरके का इस्तेमाल, तो पहले जान लें इसके नुकसान?
Side Effects Of Apple Cider Vinegar: सेब के सिरके का सेवन करने से पहले इन बातों को जरूर जानें
  • सेब का सिरका पेट में जलन महसूस करा सकता है.
  • सेब के सिरके का ज्यादा से दिल के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
  • यहां जानें कैसे करें एप्पल साइडर विनेगर का सेवन.

Apple Cider Vinegar Side Effects: इस समय सेब का सिरका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है तो वह है वजन घटाने (Weight Loss) के तौर पर. क्योंकि कई लोग मानते हैं कि वजन घटाने के लिए सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) कारगर हो सकता है. हालाकि इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन सेब के सिरके का सेवन करने से पहले इसके नुकसानों के बारे में जान लेना जरूरी है. सेब के सिरके का अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जाता है. सेब के सिरके के फायदे (Benefits Of Apple Cider Vinegar) कई हैं. कुछ लोग स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए सेब के सिरके का सेवन करते हैं तो कुछ वजन घटाने के लिए इसका सेवन करते हैं.

सेब के सिरके में विटामिन बी, विटामिन सी और एसिड पाया जाता है. इसी वजह से सेब के सिरके के स्वास्थ्य लाभों (Health Benefits Of Apple Cider Vinegar) की सूची लंबी है, लेकिन सेब के सिरके के साइडइफेक्ट्स भी हैं. सेब के सिरके का सेवन खाली पेट न करने की सलाह दी जाती है. ऐसा क्यों है जानने के लिए पढ़ते रहे.

सेब के सिरके का करते हैं इस्तेमाल तो जान लें साइडइफेक्ट्स | Know The Side Effects Of Apple Cider Vinegar

- सेब के सिरका का ज्यादा सेवन करने से पेट खराब हो सकता है.

- सेब का सिरका पेट में एसिडिटी की समस्या भी पैदा कर सकता है.

- सेब के सिरका का जरूरत से ज्यादा सेवन फेफड़ों में सूजन का कारण बन सकता है.

- सेब के सिरके का सेवन थायराइड में नहीं करना चाहिए, यह गले की परेशानियों को बढ़ा सकता है.

- स्किन पर सेब का सिरका लगाने से यह कई लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

- सेब के सिरके का ज्यादा सेवन लीवर की समस्या को बढ़ा सकता है.

- ज्यादा मात्रा में सेब का सिरका का सेवन दिल के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है.

- सोने से ठीक पहले सेब का सिरका पीने से भोजन-नली के लिए हानिकारक हो सकता है.

- किसी भी चीज की अति नुकसानदायक है. एप्पल सिडर वेनेगर का ज्यादा सेवन भी हानिकारक है.

bbtidat8

Apple Cider Vinegar Side Effects: सेब के सिरके का इस्तेमाल कर वजन घटा सकते हैं

कैसे करें सेब के सिरके का इस्तेमाल | How To Use Apple Cider Vinegar

- आप सेब के सिरके को एक हफ्ता इस्तेमाल करें फिर छोड़ दें.
- फिर चंद दिन तक इस्तेमाल करने के बाद उसे छोड़ दें.
- चेहरे पर सेब के सिरके का सीधा उपयोग करने से बचें.
- बेहतर है पानी, सोडा, शहद, बेकिंग सोडा मिलाकर लगाएं.
- सेब के सिरके में एसिड पाया जाता है जिसके चलते इसका सीधा इस्तेमाल नुकसानदेह हो सकता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple Cider Vinegar For Weight Loss, Apple Cider Vinegar, Apple Cider Vinegar Benefits, Apple Cider Vinegar Side Effects, Side Effects Of Apple Cider Vinegar, Weight Loss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com