बॉलीवुड के सदाबहार स्टार अनिल कपूर की फिटनेस और एनर्जी आज भी फैंस को हैरान करती है. उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका फिटनेस के प्रति जुनून लोगों को खूब इंस्पायर करता है. अब अनिल कपूर ने अपनी फिटनेस जर्नी से जुड़ा एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह रेसिंग ट्रैक पर पूरी ताकत के साथ दौड़ते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ अभिनेता ने बताया कि करीब चार साल बाद उन्होंने इस तरह अपनी रनिंग को रिकॉर्ड किया है. इन चार सालों में उनकी रफ्तार जरूर बदली, लेकिन उनका सफर कभी रुका नहीं.
ये देखिए वीडियो...
4 साल बाद शेयर किया रनिंग वीडियो
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह रेसिंग ट्रैक पर पूरी ताकत के साथ दौड़ते दिखाई दे रहे हैं. वह अपनी पूरी स्पीड के साथ रनिंग करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए अनिल ने अपने पुराने रनिंग वीडियो को भी याद किया और बताया कि करीब चार साल बाद उन्होंने फिर उसी तरह अपनी दौड़ को रिकॉर्ड किया है.
कैप्शन में लिखी दिल छू लेने वाली बात
अनिल कपूर ने अपने कैप्शन में लिखा, ''चार साल हो गए हैं, जब मैंने आखिरी बार इस तरह की अपनी रनिंग रिकॉर्ड की थी. यह सफर वास्तव में कभी रुका नहीं, बस इसकी रफ्तार बदली, इसका रूप बदला और यह आगे बढ़ता रहा. प्रोग्रेस हमेशा इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप कितनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. कभी-कभी बस चलते रहना ही काफी होता है.''
अनिल की इस बात का मतलब सिर्फ रनिंग तक सीमित नहीं है. वह यह बताने की कोशिश करते दिख रहे हैं कि जिंदगी में हर समय एक जैसी स्पीड से आगे बढ़ना जरूरी नहीं है. कभी आप बहुत तेजी से आगे बढ़ते हैं, तो कभी परिस्थितियों की वजह से आपकी रफ्तार थोड़ी धीमी हो जाती है, लेकिन अगर आप रुकते नहीं हैं और अपनी कोशिश जारी रखते हैं, तो वही असली प्रोग्रेस है. शायद यही वजह है कि चार साल बाद ट्रैक पर दौड़ते अनिल कपूर का यह वीडियो सिर्फ एक फिटनेस पोस्ट बनकर नहीं रह गया.
नए शो को लेकर चर्चा में हैं अनिल
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर इन दिनों 'इंडिया के टॉप 1 परसेंट' को होस्ट कर रहे हैं. यह शो इंटरनेशनल फॉर्मेट 'द 1 परसेंट क्लब' का भारतीय वर्जन है. यह फॉर्मेट नीदरलैंड्स, जर्मनी, स्पेन, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, इजरायल, तुर्की, यूक्रेन, मैक्सिको और अमेरिका जैसे कई देशों में दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुका है. अब इसी फॉर्मेट को भारतीय दर्शकों के लिए पेश किया गया है.
अनिल कपूर ने 7 अगस्त को शो के बारे में बात करते हुए कहा था कि इसमें आने वाली हर चुनौती कंटेस्टेंट की ऑब्जर्वेशन, लॉजिक, प्रेजेंस ऑफ माइंड और दबाव में शांत रहने की क्षमता को परखेगी. इस शो का प्रीमियर 5 सितंबर को हुआ.
इसे भी पढ़ें: प्याज पर हों काले धब्बे तो क्या खाना सेफ है? जानिए सच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं