पर्दे पर देवर भाभी की जोड़ी की बात आती है तो श्रीदेवी और अनिल कपूर का नाम सबसे पहले आता है, जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया. लेकिन आज हम उनकी एक 39 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जिसे खुद श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था. बल्कि फिल्म के 7 के 7 गाने दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए थे. खास बात यह है कि इन 7 गानों में एक गाने को आशा भोसले से गवाया गया. लेकिन कंपोजर लक्ष्मीकांत प्यारेलाल को दिग्गज सिंगर की नहीं बल्कि कविता कृष्णमूर्ति की आवाज परफेक्ट लगी.
श्रीदेवी और अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म
यह और कोई नहीं बल्कि 29 मई 1987 में रिलीज हुई फिल्म मिस्टर इंडिया है, जिसका निर्देशन शेखर कपूर ने किया था. बल्कि बोनी कपूर और उनके पिता सुरिंदर कपूर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था. वहीं बोनी की पत्नी श्रीदेवी और भाई अनिल कपूर के अलावा अमरीश पुरी लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म 3.80 करोड़ के बजट में बनी थी. लेकिन 10 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की.
ये भी पढे़ं- 90s का वो मेहंदी का गाना, हाथों में लिखा सजना का नाम, अनुराधा पौडवाल की आवाज बनी वेडिंग फंक्शन की शान
आशा भोसले नहीं कविता कृष्णमूर्ति को चुना
मिस्टर इंडिया फिल्म के गानों को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने कंपोज किया था. जबकि जावेद अख्तर ने गानों के बोल लिखे थे. वहीं इन गानों को किशोर कुमार, अनुराधा पौडवाल, कविता कृष्णमूर्ति, अलीशा चिनॉय और शब्बीर कुमार ने आवाज दी. कहा जाता है कि मिस्टर इंडिया के पॉपुलर गाने हवा हवाई को ओरिजनली आशा भोसले ने गाया था. लेकिन लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने कविता कृष्णमूर्ति को चुना और अपनी बात पर अड़े रहकर उन्हें गाने के लिए परफेक्ट च्वाइस बताया.
मिस्टर इंडिया के 7 गाने
मिस्टर इंडिया फिल्म में 7 गाने कुछ इस प्रकार हैं...
पहला गाना काटें नहीं कटते (किशोर कुमार, अलीशा चिनॉय)
दूसरा गाना करते हैं हम प्यार मिस्टर इंडिया से (कविता कृष्णमूर्ति, किशोर कुमार)
तीसरा गाना जिंदगी की यही रीत है पार्ट 1 (किशोर कुमार)
चौथा गाना जिंदगी की यही रीत है पार्ट 2 (कविता कृष्णमूर्ति)
पांचवा गाना जिंदगी की यही रीत है पार्ट 3 (किशोर कुमार और मोहम्मद अजीज)
छठा गाना पैरोडी सॉन्ग (शब्बीर कुमार, अनुराधा पौडवाल)
सातवां हवा हवाई (कविता कृष्णमूर्ति)
इन गानों को खूब पसंद किया गया. जबकि हवा हवाई में श्रीदेवी के डांस की काफी तारीफ हुई. वहीं कांटे नहीं कटते दिन ये रात गानों को आज भी काफी पसंद किया जाता है.
ये भी पढ़ें- 2003 की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म, सलमान खान की आवाज बने उदित नारायण और सुखविंदर सिंह, 13 के तेरह गाने हिट
ये Video भी देखें: सोनम कपूर किसके ज्यादा क्लोज हैं पापा या मम्मी के? Rapid Fire में अनिल कपूर के जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं