विज्ञापन

गैस चूल्हे के पास क्या नहीं रखना चाहिए?

किचन में गैस चूल्हे के पास भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, छोटी सी लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा.

गैस चूल्हे के पास क्या नहीं रखना चाहिए?
गैस चूल्हे के पास रखी ये चीजें बढ़ा सकती हैं दिक्कतें
NDTV

अक्सर हम लोग खाना बनाते वक्त आसानी के चक्कर में गैस चूल्हे के आस-पास ही सामान सजाकर रख देते हैं. कभी चायपत्ती का डिब्बा, कभी तौलिए या फिर मसाले के पैकेट एकदम पास रख लिए जाते हैं ताकि हाथ बढ़ाते ही मिल जाएं. दिखने में यह सब बहुत छोटी बातें लगती हैं, पर सच मानिए तो किचन की ये छोटी-सी लापरवाही कब बड़ा खतरा बन जाए, पता भी नहीं चलता. गैस की आंच और लगातार बढ़ती गर्मी के संपर्क में आते ही कई ऐसी चीजें हैं जो पलभर में आग पकड़ सकती हैं.

चलिए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें गैस के पास बिल्कुल नहीं रखना चाहिए.

मिक्सी, टोस्टर और बिजली के तार: किचन के छोटे गैजेट्स और उनके लंबे तार गैस के बर्नर से दूर होने चाहिए. तार पिघलने का डर तो रहता ही है, साथ ही शॉर्ट सर्किट की आशंका भी बढ़ जाती है.

लकड़ी के चम्मच और कलछी: खाना बनाते वक्त लकड़ी के चमचे बहुत काम आते हैं, पर इस्तेमाल के बाद उन्हें जलते हुए चूल्हे या गर्म तवे के सहारे बिल्कुल न छोड़ें. ज्यादा गर्मी से लकड़ी या तो काली पड़कर जल सकती है या उसमें आग सुलग सकती है.

कुकिंग ऑयल की बड़ी बोतलें: तेल खुद-ब-खुद आग नहीं पकड़ता, लेकिन गैस के बिल्कुल पास तेल की बोतल रखने से उसके गिरने या गर्म होकर खराब होने का खतरा हमेशा बना रहता है. तेल को थोड़ी सुरक्षित और ठंडी जगह पर ही रखें.

प्लास्टिक का सामान और थैलियां: सब्जी की थैलियां, प्लास्टिक के डिब्बे या पॉलिथीन कभी भी चूल्हे के पास न छोड़ें. हल्की सी भी गर्मी मिलते ही प्लास्टिक पिघलने लगती है और देखते ही देखते आग पकड़ सकती है.

गत्ते के डिब्बे और कागज: कई लोग बिस्कुट या चाय पत्ती के पैकेट, कागज के बैग या अखबार चूल्हे के ठीक बगल में रख देते हैं. कागज बहुत जल्दी आग पकड़ता है, इसलिए इन्हें हमेशा किसी दूर की रैक में रखें.

कपड़े के नैपकिन और तौलिए: हाथ पोछने वाले कपड़े या टॉवल को काउंटर पर थोड़ा दूर ही रखें. कई बार जल्दबाजी में कपड़ा बर्नर के ऊपर गिर जाता है और सेकंडों में जलने लगता है.

सोई की खिड़की के परदे: अगर चूल्हे के पास ही खिड़की है और उस पर परदे लगे हैं, तो जरा संभलकर. तेज हवा के झोंके से परदा उड़कर सीधे गैस की लौ तक पहुंच सकता है, जो बहुत खतरनाक हो सकता है.

सफाई वाले स्प्रे और केमिकल्स: कांच साफ करने वाली बोतलें, फिनाइल या दूसरे स्प्रे कभी भी गैस के आस-पास या उसके ठीक नीचे कैबिनेट में न रखें. गर्मी पाकर ये बोतलें फट सकती हैं या इनमें आग लग सकती है.

इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं बाहर जैसे खस्ता नमकपारे-मठरी, देखें रेसिपी वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gas Stove, Kitchen Tips, Gas Stove Health Risks, Food, Chulha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com