Oral Health: दांत हमारी सेहत का एक जरूरी हिस्सा हैं. सही देखभाल के बिना दांतों की समस्याएं न केवल हमारे मुंह को प्रभावित करती हैं, बल्कि पूरे शरीर पर असर डाल सकती हैं. अमूमन ओरल हेल्थ को लेकर के लोगों के मन में कई तरह के मिथ्स होते हैं. जैसे कि सुबह और शाम किस समय ब्रश करना ज्यादा सही है. इसके साथ ही ब्रश कितनी देर तक करना चाहिए और इसके साथ ही कौन से टूथपेस्ट हैं जिनको करना फायदेमंद है और कौन आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है. इन्ही सवालों का जवाब पाने के लिए हमने बात की AIMS के डॉ जुल्फीकार हफीज ( Dental Services, AIMS, Faridabad) जी से. जिन्होंने हमारी ओरल हेल्थ से जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए.
ब्रश करने की सबसे सही समय क्या है
आपको जानकर हैरानी होगी की हम सभी सुबह उठकर सीधे ब्रश करते हैं. ये हमें बचपन से ही सिखाया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि दिन नहीं बल्कि रात के समय ब्रश करना ज्यादा जरूरी है. डॉक्टर ने बताया कि अपने लास्ट मील के बाद ब्रश करना सबसे जरूरी है. इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि रात में सलाइवा कम बनता है. रात में सलाइवा सबसे कम बनता है तो वाशिंग इफेक्ट कम हो जाता है और प्लाक और फूड रात भर आपके मुंह में रहता है और यह दांतों को डैमेज करता है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हर 12 घंटे के बाद ब्रश कर लेना चाहिए. क्योंकि 12 घंटे बाद प्लाक फिर से बन जाता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डॉक्टर ने बताया कितनी देर करें ब्रश
डॉक्टर ने बताया है कि कम से कम 2 मिनट ब्रश करना चाहिए. इससे ज्यादा टाइम ब्रश करने से नुकसान हो सकते हैं. ज्यादा ब्रश करने से आपके दांतों को और आपके गम्स को नुकसान पहुंच सकता है. इसके साथ ही आपको दांतों पर ब्रश करते समय ज्यादा फोर्स नहीं लगाना चाहिए.
कौन से टूथपेस्ट नहीं इस्तेमाल करने चाहिए
- चॉरकोल और नमक का इस्तेमाल दांतों पर नहीं करना चाहिए.
- इसके साथ ही टूथ पाउडर नहीं इस्तेमाल करने चाहिए.
- इसके साथ ही आर्युवेदिक पेस्ट का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं