विज्ञापन

Cavity Remedies: दांतों के कीड़ों को जड़ से खत्म कर देंगी किचन में मौजूद ये सस्ती सी चीजें

Dant Ke Kide Kaise Hataye: दांतों में छोटे काले गड्ढे होते हैं जिन्हें दांतों के कीड़े कहा जाता है. सड़न के कारण यह दांतों को खोखला करने लगते हैं. आज के समय में बच्चे से लेकर बड़े तक इस समस्या से जूझ रहे हैं. अगर आप भी इससे राहत पाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

Cavity Remedies: दांतों के कीड़ों को जड़ से खत्म कर देंगी किचन में मौजूद ये सस्ती सी चीजें
Teeth Cavity Remedies: दांतों के कीड़ों को कैसे खत्म करें.

Teeth Cavity Remedies: हमारी सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं हमारे सफेद दांत और प्यारी सी स्माइल. लेकिन आज के समय दांतों से जुड़ी समस्याएं काफी देखी जाती हैं और उन्हीं में से एक है टूथ कैविटीज की समस्या. दांतों में छोटे काले गड्ढे होते हैं जिन्हें दांतों के कीड़े कहा जाता है. सड़न के कारण यह दांतों को खोखला करने लगते हैं. बच्चे से लेकर बड़े तक इस समस्या से जूझ रहे हैं. असल में कैविटीज (Cavities) के कई कारण हो सकते हैं. दांतों का साफ ना होना, मुंह में बैक्टीरियल इंफेक्शन, मीठी चीजों का ज्यादा सेवन, या हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या. लंबे समय तक टूथ कैविटी से दांत खराब होने लगते हैं. अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो किचन में मौजूद इन चीजों का ऐसे इस्तेमाल कर सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं वो उपाय. 

दांतों के कीड़ों से कैसे छुटकारा पाएं- (Dant Ke Kide Kaise Hataye)

1. लहसुन (Garlic)

लहसुन किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जिसे न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि, सेहत के लिए भी कमाल माना जाता है. लहसुन में मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण इसे एक बेहतरीन पेनकिलर बनाते हैं, जो दांतों के दर्द और कीड़ों से राहत दिला सकते हैं. 

कैसे करें इस्तेमाल- दांतों के कीड़ों को दूर करने के लिए आप लहसुन को कच्चा खा चबा सकते हैं. या इसके तेल का इस्तेमाल कीड़े वाली जगह पर कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

2. लौंग-(Clove)

छोटी सी लौंग में बड़े-बड़े फायदे हैं. इसे पूजा से लेकर किचन और संदरता को बढ़ाने तक के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लौंग के सेवन और इसके तेल से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांत दर्द कम करने और कीड़ों से राहत दिलाने में मददगार हैं.

कैसे करें इस्तेमाल- लौंग के तेल को कीड़े वाली जगह पर रूई की मदद से लगाएं और फिर कुछ देर बार कुल्ला कर लें. ऐसा करने से दर्द और कीड़ों की समस्या से राहत मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें- Happy Propose Day 2026 Wishes: प्रपोज डे पर दिल का हाल बयां करने के लिए पार्टनर को भेजें ये रोमांटिक संदेश

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dant Ke Kide Jad Se Khatam Karne Ki Remedies, Clove And Garlic Best Medicine For Teeth Cavity, Teeth Cavity Gharelu Upaye, Teeth Cavity Remedies, Oral Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com