विज्ञापन

पीले दांतों को मोतियों की तरह चमकदार बना देगा घर पर बना ये टूथपेस्ट, Teeth Cavity में भी है असरदार

Homemade Toothpaste: अगर आप भी दांतों का पीलापन दूर करने के लिए मार्केट से महंगे टूथपेस्ट खरीद कर लाते हैं, तो आज से ही बंद कर दें. क्योंकि इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कैसे प्राकृतिक चीजों से घर पर टूथपेस्ट बना सकते हैं.

पीले दांतों को मोतियों की तरह चमकदार बना देगा घर पर बना ये टूथपेस्ट, Teeth Cavity में भी है असरदार
​Homemade Toothpaste: घर पर कैसे बनाएं टूथपेस्ट.

ओरल हेल्थ हमारी दिनचर्या का सबसे जरूरी हिस्सा है, लेकिन इसके बारे में बात करने से लोग बचते हैं. आमतौर पर धारणा है कि मुंह की स्वच्छता के लिए सिर्फ दांतों की सफाई आवश्यक है, लेकिन ऐसा नहीं है. इसमें जीभ की सफाई और ऑयल पुलिंग भी जरूरी है. आज के समय में मुंह की स्वच्छता के लिए लोग केमिकल से भरे टूथपेस्ट पर निर्भर हो गए हैं, जिनके प्रचार में लौंग और नमक की विशेषता बताई जाती है, लेकिन बाजार में मिलने वाले टूथपेस्ट न तो दांतों का पीलापन हटा पाते हैं और न ही पूरी तरह स्वच्छता दे पाते हैं. आज हम आपको प्रकृति से बने टूथपेस्ट के बारे में बताएंगे, जिसे आप आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

अभी तक जामुन को फल की तरह खाया गया है लेकिन आयुर्वेद में जामुन में कुछ प्राकृतिक चीजों की सहायता से टूथपेस्ट बनाने की विधि बताई गई है, जिससे न सिर्फ दांत साफ होंगे, बल्कि दांतों को गहराई से पोषण भी मिलेगा. 

घर पर कैसे बनाएं टूथपेस्ट- (Natural Homemade Toothpaste)

जामुन की गुठली और पत्तों को धूप में सुखाकर बारीक पाउडर बना लें. जामुन की गुठली और पत्तों के मिश्रण में लौंग का पाउडर, त्रिफला चूर्ण और सेंधा नमक मिलाए. सभी चीजों को मिलाकर कांच की शीशी में रख लें. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे करें इसका इस्तेमाल-

रोजाना सुबह उंगली या ब्रश की सहायता से पाउडर को दांतों और मसूड़ों पर मले. दो मिनट मालिश करने के बाद कुल्ला करके मुंह को अच्छे से साफ करें. कुछ हफ्तों में दांतों पर असर दिखना शुरू हो जाएगा. यह पाउडर न सिर्फ दांतों की खोई चमक वापस लाएगा, बल्कि मसूड़ों में सूजन और खून आने की दिक्कत भी कम होगी.

होममेड टूथपेस्ट के फायदे-

जामुन की गुठली में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दांतों को कीड़ों और संक्रमण से बचाने में मदद करेंगे, जबकि जामुन की पत्तियों में पीलापन हटाने की शक्ति होती है. अगर दांतों में पायरिया लगा है, तो यह पाउडर कुछ ही समय में असर दिखाना शुरू कर देगा. लौंग दांतों को जड़ों से मजबूती देगी और सेंधा नमक भी संक्रमण को फैलने से रोकता है.

ये भी पढ़ें- भारत के 8 अनोखे मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है डोसा, चाइनीज और चूहों का जूठा खाना

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Natural Homemade Toothpaste For Teeth Cavity, Teeth Cavity Remedies, Danton Ka Peelapan Kaise Dur Kare, Ghar Par Manjan Kaise Banaye, Teeth Cavity, Oral Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com