पुणे वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट ने केरल के मलप्पुरम जिले के 23 वर्षीय युवक के सैम्पल में निपाह वायरस पॉजिटिव होने की पुष्टि की है. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि मरने वाले युवक के सैम्पल में निपाह वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. विभाग ने रविवार को मृतक युवक के सीधे संपर्क में आए 151 लोगों की सूची भी जारी की. विभाग ने कहा, "संपर्क सूची में शामिल तीन लोगों में वायरस के लक्षण दिखे हैं." 23 वर्षीय मृतक छात्र था, जो बेंगलुरु में रहता था. वह वंडूर के नादुवथ के पास चेम्बरम का रहने वाला था. उसकी मौत पेरिंथलमन्ना के एक निजी अस्पताल में हुई.
कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में किया गया प्राइमरी लैब टेस्ट पॉजिटिव था. पुणे वायरोलॉजी लैब से सैम्पल में निपाह के पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए आगे की कार्रवाई करेगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढ़ें: अच्छी नींद के लिए सोने से पहले क्या करना चाहिए? ये काम करने से आएगी गहरी और लंबी नींद
तिरुवली में अलर्ट जारी, मास्क का उपयोग अनिवार्य:
तिरुवली पंचायत और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति का आकलन करने के लिए एक बैठक की. तिरुवली पंचायत में स्वास्थ्य अलर्ट जारी कर दिया गया है और मास्क का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है. मलप्पुरम जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृतक युवक हाल ही में पैर में चोट के साथ बेंगलुरु से आया था.
सैम्पल पुणे वायरोलॉजी लैब भेजे गए थे:
इसके बाद युवक को बुखार हुआ और वह नादुवथ और मलप्पुरम के वंडूर में एक क्लीनिक में गया. रविवार को उसकी मौत हो गई और उसके सैम्पल को निपाह वायरस की जांच के लिए पुणे वायरोलॉजी लैब भेजे गए.
डॉक्टरों ने लड़के को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा ऑस्ट्रेलिया से मंगवाई गई मोनोक्लोनल एंटीबॉडी का इंजेक्शन लगाया था, लेकिन एंटीबॉडी के इंजेक्शन की समय सीमा बीत चुकी थी.
यह भी पढ़ें: अगर अरहर, चना दाल बढ़ा रही है यूरिक एसिड, तो फिर कौन सी दाल खाएं? डॉक्टर ने बताया...
हालांकि, मेडिकल बोर्ड ने जीवन रक्षक उपाय के रूप में प्रशासन को इसकी अनुमति दे दी, लेकिन वे उसे बचा नहीं सके. इसके पहले 21 जुलाई को निपाह वायरस से केरल के मलप्पुरम जिले में 14 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई. 2018 में निपाह वायरस के प्रकोप से 18 लोगों की मौत हो गई थी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं