Which Lentil Is Good For Uric Acid: हाइपरयूरिसीमिया यानि शरीर में यूरिक एसिड लेवल का बढ़ना कई बीमारियों का कारण बन सकता है. जब हमारे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, तो इससे जोड़ों में दर्द, चलने-फिरने में परेशानी और उठने-बैठने में दिक्कत होने लगती है. इसका सबसे ज्यादा प्रभाव हमारे जोड़ों पर पड़ता है. उम्र बढ़ने के साथ समस्या और बढ़ जाती है. इसका सीधा संबंध प्रोटीन की बढ़ी मात्रा से है. यूरिक एसिड प्रोटीन और प्यूरीन (डीएनए और आरएनए में पाए जाने वाले कार्बन और नाइट्रोजन से बने अणु) के ज्यादा इनटेक की वजह से बढ़ता है.
यह भी पढ़ें: इन 8 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है सुबह खाली पेट दूध में भीगे खजूर का सेवन
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कम मात्रा में खाएं दाल:
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए खानपान पर खास ध्यान देना जरूरी है. कुछ फूड्स खासकर से दालें, राजमा, छोले जैसी चीजें हमारे शरीर में यूरिक एसिड लेवल को बढ़ा सकती हैं इसलिए इनका सेवन सोच समझ कर करना चाहिए.
क्या कहते हैं डॉक्टर:
यूरिक एसिड को बढ़ने से रोकने के लिए इससे पीड़ित लोगों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए इसके लिए हमने उत्तर प्रदेश के हरदोई में शतायु आयुर्वेदा एवं पंचकर्म केंद्र के निदेशक डॉक्टर अमित कुमार से बात की.
डॉक्टर अमित कुमार के मुताबिक, “उम्र बढ़ने के साथ हमारे किडनी प्रोटीन को पूरी तरह हजम नहीं कर पाती, जिससे किडनी ठीक से काम नहीं करती. जब किडनी अपना काम ठीक से नहीं करती तो इसका सीधा असर शरीर के कई हिस्सों में दिखने लगता है. कई कारणों में से इसका एक अहम कारण यूरिक एसिड बढ़ना है. हालांकि यह जरूरी नहीं कि ज्यादा उम्र वाले लोगों को ही इस समस्या का सामना करना पड़े. कई बार बहुत ही कम उम्र के लोगों को भी यूरिक एसिड बढ़ जाता है. जोड़ों में दर्द, टेंडन में दर्द जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है. ज्यादा शराब पीने वाले लोगों में यह समस्या अक्सर देखने को मिलती है.”
यह भी पढ़ें: सुबह चाय कॉफी की बजाय इन 5 हेल्दी विकल्पों को करें ट्राई, मिलेगा सेहत का खजाना और दिनभर एनर्जी
यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए क्या करें? (What To Do To Control Uric Acid?)
डॉक्टर अमित कहते हैं कि यूरिक एसिड को बढ़ने से रोकने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी शराब को बंद कर देना या इसका कम से कम सेवन करना है. साथ ही अरहर, चना दाल, राजमा, छोले और पनीर, टोफू जैसी हाई प्रोटीन वाले चीजों का सेवन एक दम बंद कर देना चाहिए. इन सारी चीजों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है. इसको खाने से यूरिक एसिड लेवल बढ़ सकता है.
डॉक्टर साहब की सलाह है कि यूरिक एसिड को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. नियमित एक्सरसाइज करनी चाहिए और हेल्दी डाइट लेकर यूरिक एसिड लेवल पर काबू पा सकते हैं.
हां एक बात और, जोड़ों में दर्द रहता है तो फलों और सब्जियों को ज्यादा मात्रा में खाएं क्योंकि यह शरीर में प्रोटीन और प्यूरीन की मात्रा को कम करता है और इस कारण यूरिक एसिड खुद कंट्रोल में आ जाता है.
यह भी पढ़ें: दिल, दिमाग, हड्डियों और पेट के लिए रामबाण हैं इस सब्जी के बीज, कई रोगों को दिला सकते हैं राहत, जानें फायदे
कौन सी दाल खा सकते हैं?
भारत का उत्तरी कोना हो या फिर दक्षिणी, एक चीज जो सबसे ज्यादा खाई जाती है वह है दाल. अमूमन हर घर में रोज पकती है, लेकिन बढ़े यूरिक एसिड की वजह से परेशान मरीजों को किसी भी दाल के सेवन की मनाही होती है. फिर भी मन कर रहा है तो मूंग और उड़द की दाल का उचित मात्रा में सेवन किया जा सकता है.
Video: Heart Attack: युवाओं में बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले, Cardiologist से समझिए इससे बचने के उपाय
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं