How To Treat Cracked Heels: सर्दियों के मौसम में फटी एड़ियां एक सामान्य समस्या है. जो कई कारण से हो सकती हैं जैसे शरीर में पानी की कमी, गलत फुटवेयर, और उचित देखभाल की कमी आदि. यह समस्या सबसे ज्यादा महिलाओं में देखी जाती है. कुछ महिलाओं में तो स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि एड़ी से खून निकलने लगता है. जिसके चलने काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी फटी एड़ियों की समस्या से परेशान हैं या इस सर्दी चाहती हैं कि आपकी एड़ियां एकदम सॉफ्ट हो, तो आप मार्केट में मिलने वाली क्रीम की जगह इन घरेलू उपायों को अपना सकती है. तो चलिए जानते हैं ऐसे ही घरेलू उपाय जो फटी एड़ियों से दिलाएंगे राहत.
फटी एड़ियों से राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपाय- (Fati Adiya Ka Gahrelu Upaye)
1. गर्म पानी-
एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें नमक डालें. अब अपनी एड़ियां इसमें 15-20 मिनट तक भिगोने के लिए डालें. इससे फटी एड़ियों से राहत मिल सकती है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
2. शहद और नींबू-
फटी एड़ियों से राहत पाने के लिए शहद और नींबू के रस को अच्छे से मिला लें. इसे फटी एड़ियों पर लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें.
ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं चेहरे पर कॉफी लगाने के फायदे? स्किन की इन 6 समस्याओं को दूर करने में है मददगार

3. नारियल तेल-
रात को सोने से पहले तिल के तेल या नारियल तेल से अपनी फटी एड़ियों की मसाज करें. इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह धो लें.
4. प्याज का रस-
फटी एड़ियों से राहत पाने के लिए प्याज को काटकर उसका रस निकालें और इसे फटी एड़ियों पर लगाकर 10-15 मिनट तक छोड़ें. इससे फटी एड़ियों से राहत मिल सकती है.
5. बादाम का तेल-
रात में सोने से पहले बादाम के तेल से एड़ियों की अच्छे से मसाज करें और फिर सूती मोज़े पहनकर सो जाएं. सुबह उठकर धो लें.
6. केला और शहद-
फटी एड़ियों से राहत पाने के लिए केले को अच्छे से मैश करके उसमें शहद मिला लें. इस पेस्ट को फटी एड़ियों पर लगाएं और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर गुनगुने पानी से धो लें.
हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण क्या हैं और अटैक आने पर क्या करना चाहिए? डॉक्टर ने क्या कहा सुनिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं