विज्ञापन

5000 साल से भी ज्यादा पुरानी है ये जड़ी-बूटी, 1 नहीं 100 से ज्यादा बीमारियों में आती है काम

आयुर्वेद में गिलोय को त्रिदोषनाशक माना गया है. यह शरीर की कई गंभीर बीमारियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है. यहां हम जानते हैं गिलोय के फायदे और कैसे करें इसका सेवन?

5000 साल से भी ज्यादा पुरानी है ये जड़ी-बूटी, 1 नहीं 100 से ज्यादा बीमारियों में आती है काम
5000 year Old Herb : 5000 साल पुरानी है ये जड़ी-बूटी!

Oldest Ayurveda Herbs: हमारे देश में आज भी कई लोग आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति पर काफी ज्यादा भरोसा करते हैं. आयुर्वेद में मौजूद जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों में किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि आयुर्वेद की जड़ी-बूटियां बीमारी का नहीं, बल्कि बीमारी की तह का इलाज करती हैं. आयुर्वेद की इन्हीं जड़ी-बूटियों में गिलोय शामिल है. इसे सबसे महत्वपूर्ण औषधीय पौधों में गिना जाता है. इसे अमृता भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है अमरत्व प्रदान करने वाली. माना जाता है कि गिलोय का उपयोग आज से नहीं, बल्कि हजारों वर्षों से आयुर्वेदिक उपचार में किया जा रहा है. इसकी न सिर्फ पत्तियां इस्तेमाल होती हैं, बल्कि इसका बेल और तना भी कई तरह की औषधीय गुणों से भरपूर होता है. इसी वजह से आज भी गिलोय आयुर्वेदिक दवाओं का अहम हिस्सा हबै. 

1 नहीं, 100 से भी ज्यादा बीमारियों में है कारगर

रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा (B.A.M.S) का कहना है कि  त्रिदोषनाशक माना गया है, यह कफ, पित्त और वात दोष कम करता है. डॉक्टर बताते हैं कि गिलोय में ऐसा गुण होता है, जो शरीर के डीप टिश्यूज तक पहुंचकर इसकी रिपेयरिंग करता है. 

ऐसे में ये न सिर्फ बीमारियों को खत्म करती है, बल्कि बीमारियों की जड़ को खत्म करने की क्षमता रखती है. इतना ही नहीं, डॉक्टर बताते हैं कि ये कैंसर, पैंक्रियाज, आंत, फीवर जैसी 100 से ज्यादा डिजीज में फायदेमंद होता है.

इसके अलावा यह एक अच्छा एंटी-इंफ्लेमेटरी है, जो सूजन को कम कर सकता है. इससे शरीर में होने वाली सूजन, गाउट, अर्थराटिस जैसी परेशानी दूर हो सकती हैं. 

गिलोय पित्त दोष को दूर करके पाचन की परेशानियों को कम करने में प्रभावी हो सकता है. नियमित रूप से इसके सेवन से पैंक्रियाज में अच्छा इंफैक्ट पड़ता है. इतना ही नहीं, शुगर, ब्लड प्रेशर, जैसी कई समस्याएं भी इससे कंट्रोल की जा सकती हैं.

हर कोई नहीं कर सकता है सही गिलोय की पहचान

आयुर्वेदिक डॉक्टर बताते हैं कि गिलोय की पहचान हर कोई नहीं कर पाता है. ऐसे में कई बार गलत गिलोय के सेवन से लोगों को दिक्कतें आ जाती हैं. कोविड में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें गलत गिलोय के सेवन से लोगों की किडनी डैमेज हो गई. ऐसे में सही पहचान करके ही गिलोय का सेवन करें.

कोशिश करें कि हमेशा किसी अच्छी कंपनी से खरीदकर ही गिलोय क सेवन करें. वहीं, अगर आप इसका पौधा लगा रहे हैं, तो सही पहचानकर करके किसी बोटैनिकल गार्डन से इसे खरीदकर ही घर में लगाएं.

ये भी पढ़ें - सुबह खाली पेट त्रिफला, गिलोय, शहद और हल्दी को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से क्या होता है? आयुर्वेद ने बताए...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giloy, Giloy And Health Benefits, Giloy Ayurveda, Giloy Ayurvedic Uses, Giloy Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com