विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2018

अनिंद्रा से हैं परेशान तो अच्छी नींद पाने के लिए सोने से पहले करें ये 5 काम...

रात को लिया गया आहार भी आपकी नींद को खासा प्रभावित करता है. आप डिनर में क्या खा रहे हैं यह इस बात को तय कर सकता है कि आपको आने वाली नींद गहरी होगी या नहीं.

अनिंद्रा से हैं परेशान तो अच्छी नींद पाने के लिए सोने से पहले करें ये 5 काम...
  • रात को लिया गया आहार भी आपकी नींद को खासा प्रभावित करता है.
  • केले में काफी अच्छी मात्रा में मैग्नेशियम भी पाया जाता है.
  • प्रोटीन ट्रिप्टोफेन के ब्लॉक्स बनाते हैं और दूध इनसे भरपूर होता है.
कई बार सब कुछ ठीक होने के बाद भी नींद नहीं आती. न कोई तनाव और न ही कोई परेशानी, फिर भी नींद नहीं आने की वजह अक्सर हम समझ नहीं पाते. कई बार इसके पीछे की वजह होता है आपका आहार. जी हां, रात को लिया गया आहार भी आपकी नींद को खासा प्रभावित करता है. पूरे दिन के काम और थकान के बाद हर किसी की बस एक ही चाहत होती है कि रात को मजेदार और गहरी न‍ींद आए. आप डिनर में क्या खा रहे हैं यह इस बात को तय कर सकता है कि आपको आने वाली नींद गहरी होगी या नहीं. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि रात को अच्छी नींद पाने के लिए आपको डिनर में क्या खाना चाहिए... 


1. केले
 
banana 650x400

Photo Credit: Istock/ DustyPixel


केले में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं. कार्बोहाइड्रेट्स ट्रिप्टोफेन बनाने में मदद करता है जो दिमाग को अच्छी नींद दिलाता है. इसके अलावा केले में काफी अच्छी मात्रा में मैग्नेशियम भी पाया जाता है, जो मसल्स और नसों को आराम दिलाता है.

2. एक ग्लास दूध
 
milk

वैज्ञानिक तौर प्रोटीन ट्रिप्टोफेन के ब्लॉक्स बनाते हैं और दूध इनसे भरपूर होता है. सोने से पहले दूध लेना काफी अच्छा माना जाता है. आयुर्वेद के अनुसार भी दिन का अंत एक ग्लास गर्म दूध से किया जाए तो यह बेहतर होता है. यह दिमाग को शांत करता है. इतना ही नहीं इसमें बहुत सारा कैल्शि‍यम होता है, जो नींद को बाधि‍त होने से बचाता है. 

3. शहद 
 
honey

सोने से पहले शहद लेना अच्छा विकल्प माना जाता है. शहद का पॉजिटिव असर पूरे शरीर पर रहता है. शहद एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी ऑक्सीडेंट्स है. शहद भी ट्रिप्टोफेन के प्रोडक्शन का काम करता है. 

4. बादाम 
 
badam milk

बादाम अच्छे फैट, अमीनो एसिड और मैग्नेशियम से भरपूर होते हैं. ये अच्छी नींद की तमन्ना को पूरा करने में कारगर है. अगर आपको नींद नहीं आ रही तो बादाम अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं. इससे तेज नींद आने में मदद मिलती है और साथ ही नींद गहरी भी आती है. आप चाहें तो बादाम को शहद के साथ ले सकते हैं या फिर एक ग्लास गर्म दूध के साथ भी. 

5. दलिया
 
oats 620

दलिया हमेशा एक अच्छा आहार माना गया है. यह हल्का होता है इसलिए से पचाने में दिक्कत नहीं होती. एक कटोरी दलिया रात के समय एक अच्छा मील साबित हो सकता है. दूध, शहर, केले या बादाम के साथ दलिया रात के समय में लिया जा सकता है. यह हल्का होता है इसलिए पचाने में आसानी होती है और पाचन तंत्र अपना काम आसानी से कर लेता है. दूध, शहर, केले या बादाम के साथ दलिया आपकी अच्छी नींद की गारंटी होती है. 

इसके अलावा इस बात का ध्यान रखने की भी जरूरत है कि रात के समय ऐसे ड्रिंक या आहार से दूरी बनानी चाहिए जो मसालेदार हो,  कैफीनयुक्त हो या हाई फैट युक्त हो. यह आपकी नींद को कच्चा कर सकता है और आपको नींद के बीच में ही उठा सकता है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bedtime Foods, Foods For Good Sleep, Sleep, Sleep And Food, Good Sleep
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com