विज्ञापन

फेफड़ों को करना है मजबूत? रोज खाएं ये 5 चीजें, बढ़ते प्रदूषण में लंग्स रहेगा सुरक्षित

अगर आप अपने फेफड़ों को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो मास्क पहनने के साथ-साथ खानपान पर भी ध्यान दें. यहां हम ऐसे कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे, जिससे लंग्स को सुरक्षित रखा जा सकता है. आइए जानते हैं-

फेफड़ों को करना है मजबूत? रोज खाएं ये 5 चीजें, बढ़ते प्रदूषण में लंग्स रहेगा सुरक्षित
Food for Lungs : लंग्स को मजबूत करने वाले फूड

इन दिनों घर से बाहर निकलते ही चारों ओर स्मोग देखने को मिलता है. मुख्य रूप से दिल्ली-एनसीआर का इलाका काफी ज्यादा दूषित एरिया में से एक है. ऐसे में अगर आप इस दौरान घर से बाहर निकलते हैं, तो शरीर कोई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसमें फेफड़ों से जुड़ी परेशानी भी शामिल है. हवा में मौजूद पीएम 2.5 और अन्य हानिकारक कण आपके लंग्स में सीधे पहुंचकर सांस से जुड़ी परेशानियों का खतरा बढ़ा सकते हैं. ऐसे में घर से मास्क पहनकर निकलना काफी नहीं होता है, बल्कि समग् स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होता है. जिसमें खानपान का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है. अगर आप सही डाइट लेते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जो लंग्स को सुरक्षित रखने में भी प्रभावी हो सकता है. यहां डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से जानते हैं लंग्स को मजबूत करने वाले कुछ फूड्स की लिस्ट-

फेफड़ों को सुरक्षित रखे हल्दी

अगर आप लंग्स को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो हल्दी का सेवन करना आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है. ये शरीर की सूजन को कम करने और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखने में मददगार साबित हो सकता है. इन दिनों बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आप अपने आहार में नियमित रूप से हल्दी वाला दूध जरूर शामिल करें. 

रोजाना खाएं विटामिन-सी से भरपूर फल

संतरा, मौसमी, अमरूद, कीवी और आंवला जैसे फल विटामिन-सी के काफी अच्छे सोर्स हैं. ये फेफड़ों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. डायटीशियन का कहना है कि नियमित रूप से विटामिन-सी युक्त फल खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और सांस से जुड़े इंफेक्शन का खतरा कम हो सकता है.

अदरक सांस से जुड़ी परेशानियों में है फायदेमंद

बढ़ते प्रदूषण की वजह से सांस से जुड़ी परेशानियों को खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. अगर आप इस सीजन में खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो अदरक का सेवन करें. अदरक का सेवन आप किसी भी रूप में कर सकते हैं. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपके लंग्स में होने वाली सूजन को कम कर सकता है. साथ ही गले में होने वाली दर्द और खराश से भी आराम दिला सकता है.

खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां

दूषित हवा से अपने लंग्स को सुरक्षित रखने के लिए आप अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल हैं. मार्केट में इन दिनों मिलने वाली पालक, मेथी, सरसों का साग कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं. वहीं, इसमें कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं. ये हमारे शरीर को डिटॉक्स करके फेफड़ों को सुरक्षित रखने में प्रभावी हो सकते हैं. अगर आप इन्हें नियमित रूप से अपने डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपको काफी हद तक लाभ मिल सकता है.

अखरोट और बादाम है हेल्दी

फेफड़ों में होने वाली सूजन और कमजोर इम्यूनिटी को अगर आप बूस्ट करना चाहते हैं, तो अखरोट और बादाम जैसे ड्राईफ्रूट्स आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं. इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होता है, जो फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकता है. आप इन दिनों रोजाना 1 मुट्ठी करीब इसे अपने आहार में जोड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें - क्या कोई व्यक्ति पूरी जिंदगी 1 लंग्स के सहारे जी सकता है? डॉक्टर का जवाब जानकर हो सकते हैं हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Strong Lungs, Strong Lungs Diet, Strong Lungs After Smoking, Strong Lungs Foods, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com