Why My Testosterone Level Is Low: टेस्टोस्टेरोन एक सेक्स हार्मोन है जो ऑलओवर हेल्थ को कई तरह से प्रभावित करता है. यह पुरुषों में एक प्रमुख हार्मोन है. हेल्दी टेस्टोस्टेरोन लेवल कई फिजिकल फंक्शन्स के लिए जरूरी है, जिसमें हेल्दी सेक्सुअल एक्ट, बोन हेल्थ, मूड, मसल्स ग्रोथ, रेड ब्लड सेल्स और बहुत कुछ शामिल है. हालांकि, कई कारक अनजाने में टेस्टोस्टेरोन लेवल में गिरावट का कारण बन सकते हैं. इनमें डाइट और लाइफस्टाइल दोनों की गलतियां शामिल हैं. यहां हम उन आदतों के बारे में बता रहे हैं जो आपके टेस्टोस्टेरोन लेवल को कम कर सकती हैं.
आपकी ये गलतियां टेस्टोस्टेरोन लेवल को कम कर रही हैं | Mistakes that reduce testosterone levels
1. डाइट संबंधी गलतियां
कुछ फूड्स टेस्टोस्टेरोन लेवल को कम कर सकते हैं. बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स, बहुत ज्यादा शुगरी पके हुए फूड्स, सोया, अलसी के बीज, शराब, पुदीना और कुछ जड़ी-बूटियां आपके टेस्टोस्टेरोन लेवल को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. बहुत ज्यादा वजन
मोटापा कई हेल्थ कंडिशन के लिए एक सामान्य रिस्क फैक्टर है. यह आपके टेस्टोस्टेरोन लेवल को भी प्रभावित कर सकता है. अध्ययनों के अनुसार पुरुषों में वजन घटाने से टेस्टोस्टेरोन लेवल प्रभावी ढंग से बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें: रात को बिस्तर में जाने से पहले कभी भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, वर्ना बिल्कुल भी नहीं आएगी आपको नींद, सेहत होगी खराब
3. ठीक से नींद न आना
नींद की कमी से मूड में बदलाव, वजन बढ़ना, हाई ब्लड प्रेशर और भी बहुत कुछ हो सकता है. नींद में व्यवधान से टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो सकता है. इसलिए, हेल्दी स्लीप साइकिल को बनाए रखना जरूरी है.
4. अनकंट्रोल डायबिटीज और ब्लड प्रेशर
डायबिटीज भी कम टेस्टोस्टेरोन लेवल का कारण बन सकता है. हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल जैसी अन्य हेल्थ कंडिशन भी इस हार्मोन को प्रभावित कर सकती हैं.
लो टेस्टोस्टेरोन लेवल के संकेत और लक्षण:
- लो सेक्स ड्राइव, लो बोन डेंसिटी
- थकान
- खराब एनर्जी लेवल
- मसल्स मास कम होना
- अवसाद के लक्षण
- एकाग्रता में कमी
कम टेस्टोस्टेरोन लेवल मेटाबोलिक सिंड्रोम, टाइप -2 डायबिटीज, हार्ट रिलेटेड कंडिशन और ऑस्टियोपोरोसिस सहित कुछ कंडिशन्स के विकसित होने के जोखिम को भी बढ़ा सकता है.
क्या होता है जब स्ट्रोक का इलाज नहीं किया जाता है? | How long can a stroke go untreated?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं