विज्ञापन

फर्स्ट एड बॉक्स में रखी ये 1 दवाई बन सकती है जानलेवा, डॉक्टर ने बताया दूरी बनाना क्यों है जरूरी!

Kaunsi Dawai Jyada Nahi Khani Chahiye: आइए न्यूयॉर्क के जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर इवान लेविन पिछले करीब 30 साल से हृदय रोगों का इलाज कर रहे हैं, उनसे समझते हैं किन दवाइयों से दूर बनाना शरीर के लिए बेहतर है?

फर्स्ट एड बॉक्स में रखी ये 1 दवाई बन सकती है जानलेवा, डॉक्टर ने बताया दूरी बनाना क्यों है जरूरी!
Danger In The Medicine Cabinet

Most Dangerous Pills in your First Aid Box : हर घर की अलमारी में एक ऐसा बॉक्स होता है जिसे फर्स्ट एड बॉक्स के नाम से जाना जाता है. इस डिब्बे में बुखार से लेकर सिरदर्द तक सारी दवाइयां पी जाती हैं. अक्सर हम ऐसा सोचते हैं फर्स्ट एड बॉक्स में सारी दवाइयां हमारी खराब तबीयत को सुधारने में मददगार हैं, लेकिन ऐसा सच नहीं है. लगा न झटका, जिन दवाइयों को आप बिना ज्यादा सोचे-समझे इस्तेमाल कर लेते हैं. वह दवाइयां खासकर बढ़ती उम्र में नुकसान भी पहुंचा सकती हैं, जो दवा हमें मामूली लगती है, वही बुज़ुर्गों के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं. आइए न्यूयॉर्क के जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर इवान लेविन पिछले करीब 30 साल से हृदय रोगों का इलाज कर रहे हैं, उनसे समझते हैं किन दवाइयों से दूर बनाना शरीर के लिए बेहतर है?

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: (Photo: Envato)

न्यूयॉर्क के जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. इवान लेविन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि कई घरों में मिलने वाली एक आम दवा खासकर बुज़ुर्ग पुरुषों के लिए काफी खतरनाक हो सकती है. डॉक्टर के मुताबिक यह दवाई पुरुषों में मूत्र संबंधी स्वास्थ्य और दिमाग के काम करने की क्षमता पर बुरा असर डाल सकती है. इसलिए इस दवाई को इस्तेमाल न करना ही सेहत के लिए अच्छा माना जा सकता है.

बुज़ुर्ग पुरुषों के लिए खतरनाक हो सकती है यह गोली

डॉक्टर के अनुसार एलर्जी के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाली गुलाबी रंग की दवा बेनाड्रिल उतनी सुरक्षित नहीं है जितना लोग समझते हैं. अक्सर लोग इसे एलर्जी, सर्दी या नींद लाने के लिए भी ले लेते हैं, ऐसा करना सही नहीं है. डॉक्टर का कहना है कि बढ़ती उम्र के पुरुषों में यह दवा खासकर तब जोखिम भरी हो सकती है, जब उन्हें प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या हो. 

बेनाड्रिल खाने के नुकसान?

बेनाड्रिल एक एंटीकोलिनर्जिक दवा है, जो शरीर को “सूखा” कर देती है,

  • मुंह सूखना
  • आंखों में सूखापन
  • पेशाब करने में परेशानी

ऐसे में अगर कोई व्यक्ति पहले से ही प्रोस्टेट की समस्या से पीड़ित है, तो यह उसकी समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

दिमाग पर पड़ सकता है असर

इसका सेवन दिमाग पर भी असर डाल सकता है,

  • दिमाग सुस्त महसूस होना
  • भ्रम या कन्फ्यूजन
  • ध्यान और सतर्कता में कमी

इसे भी पढ़ें: घर में लगाएं ये पौधा, बारह महीने पाएं मुफ्त का केसर, जानें कैसे हरसिंगार से बना सकते हैं सस्ता केसर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com