Foods To Avoid Before Bedtime: आपकी बीजी लाइफस्टाइल का आपके शरीर पर गंभीर प्रभाव पड़ता है कि आप कितनी अच्छी नींद लेते हैं. आप जो खाते हैं उससे नींद और सामान्य स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है. कई अध्ययनों से संकेत मिलता है कि रात में सोने में परेशानी होने से आपको अगले दिन जंक फूड और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की ज्यादा इच्छा हो सकती है. इसलिए सोने से पहले अपना भोजन सावधानी से चुनें क्योंकि यह आपकी क्लीप क्वालिटी को प्रभावित कर सकता है. यहां हम कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें सोने से ठीक पहले कभी नहीं खाना चाहिए. इस लेख में हम उन फूड्स के बारे में भी बता रहे हैं जिन्हें बिस्तर पर जाने से पहले आप खा सकते हैं.
सोने से पहले आपको इन फूड्स से बचना चाहिए:
1. मसालेदार भोजन
मसालेदार भोजन से सीने में जलन या एसिड रिफ्लक्स हो सकता है, जिससे नींद आना मुश्किल हो जाता है. इसके बजाय, हर्बल चाय या दही जैसा हल्का नाश्ता आजमाएं
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. कैफीन
कैफीन आपके सिस्टम में घंटों तक रह सकता है और आपकी नींद में खलल डाल सकता है. हर्बल चाय या गर्म दूध जैसे डिकैफिनेटेड विकल्प चुनें.
यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट क्या खाना फायदेमंद है और किन चीजों को खाने पीने से होता है नुकसान, क्या जानते हैं आप?
3. शराब
हालांकि शराब शुरू में आपको नींद का एहसास करा सकती है, लेकिन यह आपकी स्लीप साइकिल को रिस्ट्रिक्ट कर सकती है, जिससे खराब क्वालिटी वाली नींद आ सकती है. इसके बजाय नॉन-अल्कोहल ड्रिंक या हर्बल चाय का विकल्प चुनें.
4. हाई फैट फूड्स
हाई फैट फूड्स को पचाना मुश्किल हो सकता है, जिससे रात के दौरान असुविधा या अपच हो सकती है. फल या सब्ज़ियों जैसा हल्का स्नैक्स चुनें.
5. मीठा खाना
मीठे स्नैक्स ब्लड शुगर लेवल में बढ़ोत्तरी का कारण बन सकते हैं, जिससे एनर्जी लॉस हो सकती है और सोने में कठिनाई हो सकती है. साबुत अनाज क्रैकर्स जैसे कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का एक छोटा सा हिस्सा चुनें.
6. हैवी या ज्यादा खाना
सोने से पहले हैवी या ज्यादा भोजन करने से असुविधा हो सकती है और आपकी नींद में खलल पड़ सकता है. इसके बजाय सोने से कुछ घंटे पहले हल्का स्नैक्स या छोटा भोजन करें.
यह भी पढ़ें: लिवर को पावरफुल बनाने के लिए करें सिर्फ ये 6 काम, शरीर में रत्ती भर भी जमा नहीं होगी गंदगी
7. प्रोसेस्ड या जंक फूड
प्रोसेस्ड या जंक फूड में अक्सर हाई प्रीजरवेटिव्स और अनहेल्दी फैट होते हैं जो आपके पाचन और नींद को रिस्ट्रिक्ट कर सकते हैं. फल, सब्जियां और साबुत अनाज जैसे नेचुरल ऑप्शन चुनें.
8. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स सूजन और अपच का कारण बन सकते हैं, जिससे आराम से सोना मुश्किल हो जाता है. इसके बजाय पानी या हर्बल चाय का सेवन करें.
9. हाई प्रोटीन फूड्स
हाई-प्रोटीन फूड्स को पचाना मुश्किल हो सकता है, जिससे रात के दौरान असुविधा या अपच हो सकता है. हल्का स्नैक्स चुनें जैसे लीन प्रोटीन का एक छोटा सा हिस्सा या मुट्ठी भर नट्स.
10. डार्क चॉकलेट
इसमें अमीनो एसिड और कैफीन होता है. चॉकलेट के अमीनो एसिड आपको रात में जगाए रखते हैं, जिससे अगला दिन उबाऊ हो जाता है. एनर्जी की मात्रा दोगुनी होने के कारण, डार्क चॉकलेट मध्य रात्रि की तुलना में दोपहर के लिए बहुत बेहतर भोजन है.
यह भी पढ़ें: सूजन से बेजान और बीमार दिखने लगे चेहरा, तो इन 5 घरेलू नुस्खों की मदद से घटाएं Face Swelling, जल्द दिखेगा असर
अब आप देख सकते हैं कि बुनियादी डाइट आपकी सोने की क्षमता को कैसे प्रभावित कर सकती है. इसलिए सोने से ठीक पहले कोई भी भोजन खाते समय सावधानी बरतें. इसके अलावा रात के खाने का आइडियल समय आपकी अच्छी नींद लेने की क्षमता के लिए एक बड़ा कारक हो सकता है. बिस्तर पर जाने से तीन घंटे या उससे ज्यादा पहले भोजन करने की सलाह दी जाती है.
क्या होता है जब स्ट्रोक का इलाज नहीं किया जाता है? | How long can a stroke go untreated?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं