Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड स्थित केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Mandir) के रविवार को कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा (Chardham Yatra) की शुरुआत हो गई है. हर दिन यहां हजारों की संख्या में लोग धाम में दर्शन करने आ रहे हैं. वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट खुले अभी सिर्फ दो ही दिन हुए हैं और यहां दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं में से अब तक 4 की मौत हो चुकी है.
आपको बता दें कि केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुले थे. यमुनोत्री धाम में 10 मई को ही दो श्रद्धालुओं की अलग-अलग स्थान पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. यात्रा के दूसरे दिन शनिवार 11 मई को भी यमुनोत्री धाम में एक ओर श्रद्धालु की मौत हो गई. महिला तीर्थ यात्री की मृत्यु भी हार्ट बीट रुकने से हुई है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

इसी बारे में हमने बात की कार्डियोलॉजिस्ट डॉ विकास ठाकरान से, जो लोग चार धाम यात्रा के लिए जा रहे हैं तो वो अपनी सेहत का कैसे ख्याल रखें. खासकर बुजुर्गों को कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत हैं. नीचे डॉक्टर के बताए गए कुछ टिप्स हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं.
हाल में आई खबरों पर डॉक्टर विकास ठाकरान का कहना है कि दिल संबंधी सभी जटिलताओं के ये मामले उन मरीजों में देखे गए जो बुजुर्ग हैं और जिन्हे कार्डिएक इशू हो सकते हैं. ऐसे में अगर आपकी उम्र 50 से ज्यादा है और आपको किसी तरह का कर्डिएक समस्या है, तो इस तरह की हाई एल्टिट्यूट वाली जर्नी से पहले डॉक्टर से जरूर मिलें.
चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं तो ऐसे रखें अपनी दिल की सेहत का ख्याल:
1. पानी पीएं-
यात्रा के दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं. डॉक्टर विकास ठाकरान का कहना है कि आपको यात्रा से पहले अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए. खराब हार्ट पम्पिंग वाले मरीजों में पानी के इनटेक को भी नियंत्रित ही रखा जाता है. तो ऐसे में अपने पानी के इनटेक पर डॉक्टर से सलाह जरूर करें.
2. फल खाएं-
डॉ विकास ठाकरान दिल की सेहत बनाए रखने के लिए डाइट में फल जरूर शामिल करने की सलाह देते हैं. उनका कहना है कि हेल्दी डाइट हमेशा फ्रूट रिच होनी चाहिए जो दिल के लिए जरूरी है.
3. नींद-
दिल को मजबूत रखने के लिए नींद जरूरी है. डॉ. के मुताबिक अगर आपने अपनी लाइफस्टाइल में देर से सोने की आदत शामिल कर ली है तो ये आपके लिए नुकसानदायी हो सकता है. पर्याप्त और रेगुलर स्लीप होना जरूरी है. एक अच्छी नींद आपको हार्ट अटैक के खतरे से बचा सकती है.
4. जरूरी दवाएं-
इन तीन बातों को याद रखने के साथ ही आपको अपने बीपी, शुगर और ऐसी अन्य दवाएं जो रेगुलर खाना जरूरी हैं को मिस नहीं करना चाहिए. इसका असर भी दिल पर पड़ता है.
5. चेकअप-
डॉ विकास ठाकरान का कहना है कि अगर यात्रा के दौरान आपको बेचैनी या अन्य समस्याएं नजर आ रही हैं तो तुरंत पास के कैंप में चेअकप कराएं.
(डॉ विकास ठाकरान, मैक्स, बीएलके दिल्ली में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी विभाग के सीनियर कंसलटेंट)
Hair Fall के पीछे Covid-19 का हाथ? | Hair Transplant | NDTV India
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं