विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कहां, कैसे और कब करें, यहां जानें

Chardham Registration 2026: चारधाम यात्रा 2026 कब शुरू होगी, इसकी रजिस्ट्रेशन कैसे करनी होगी? सब पढ़ें यहां.

चारधाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कहां, कैसे और कब करें, यहां जानें
Chardham Yatra Registration 2026 Starts

Chardham Registration 2026: चारधाम की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास और अच्छी खबर है. बता दें चारधाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 6 मार्च की सुबह 7 बजे से शुरू कर दी गई है, यानी अब आधिकारिक मोबाइल एप के जरिए यात्रा पर जाने की तैयारी रहे श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, आ रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • उत्तराखंड सरकार के आधिकारिक पर्यटन पोर्टल या मोबाइल एप का इस्तेमाल करें
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल एप डाउनलोड करें
  • अपने मोबाइल नंबर की मदद से एक अकाउंट बनाएं
  • अपनी डिटेल्स फिल करें
  • सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और रजिस्ट्रेशन की पुष्टि डाउनलोड कर लें
  •  यात्रा के दौरान इस रजिस्ट्रेशन पर्ची को साथ रखें

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगी?

जो लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करना चाहते हैं, वह सरकार ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ऑफलाइन पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू होगा, जो यात्रा आरंभ होने से दो दिन पहले का समय है.

  • राज्य में कई जगहों पर रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे
  • जहां जाकर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा
Latest and Breaking News on NDTV

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कहां-कहां होगा?

  • ऋषिकेश
  • हरिद्वार
  • देहरादून

चार धाम खुलने की तारीखें 2026

  • गंगोत्री मंदिर – 19 अप्रैल
  • यमुनोत्री मंदिर – 19 अप्रैल
  • केदारनाथ मंदिर – 22 अप्रैल
  • बद्रीनाथ मंदिर – 23 अप्रैल

केदारनाथ रजिस्ट्रेशन में कितना खर्चा आता है?

उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फ्री रखती है, जिसका मतलब है कि श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ती.

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर का किराया कितना है?

पर एक तरफ की यात्रा के लिए किराया लगभग 6,000 से 9,000 रुपये प्रति व्यक्ति के बीच हो सकता है. अगर आप हेलीकॉप्टर से जाने का सोच रहे हैं, तो हेलीकॉप्टर की बुकिंग ऑपरेटरों के माध्यम से कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: सीने की जलन कैसे करें दूर? AIIMS के डॉक्टर ने बताया क्या खाने से तुरंत कम हो जाएगी पेट में एसिड बनने की दिक्कत

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chardham Yatra Registration 2026, How Do I Register For Char Dham Yatra 2026?, Char Dham Yatra Closing Date 2026, Chardham Yatra 2026 Dates, Chardham Yatra Registration Login
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com