विज्ञापन

क्या हफ्ते में 150 मिनट एक्सरसाइज करने से आपकी उम्र बढ़ सकती है? स्टडी में हुआ खुलासा

150 Minutes Weekly Exercise: जिम में घंटों पसीना बहाना जरूरी नहीं, बस आपको रोजाना इतने मिनट करना है ये काम. इस आर्टिकल में जानें क्या है लंबी उम्र जीने का सीक्रेट.

क्या हफ्ते में 150 मिनट एक्सरसाइज करने से आपकी उम्र बढ़ सकती है? स्टडी में हुआ खुलासा
150 Minutes Weekly Exercise: रोज कितने मिनट एक्सरसाइज करना चाहिए.

आज की हमारी भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान के चलते सेहत को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. बहुत से लोग फिट रहने के लिए जिम जाते हैं, भारी वजन उठाते हैं और घंटों तक एक्सरसाइज करते हैं. लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आपको लंबी और सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए भारी-भरकम वर्कआउट की जरूरत नहीं है? जी हां आपने सही सुना. ​हाल ही में हुई एक रिसर्च ने सभी को चौंका दिया है. अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (AMA) द्वारा शेयर की गई एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि अगर आप हफ्ते में सिर्फ 150 मिनट की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज भी करते हैं, तो आप अपनी उम्र बढ़ा सकते हैं और बीमारियों को दूर रख सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

​150 मिनट ही क्यों? (Why only 150 minutes)

​एक्सपर्ट का कहना है कि हफ्ते में 150 मिनट का मतलब है दिन में सिर्फ 30 मिनट, वह भी हफ्ते में केवल 5 दिन. यह सुनने में कितना आसान लगता है, है ना? रिसर्च के मुताबिक, जो लोग इतना समय शारीरिक गतिविधियों (Physical Activity) को देते हैं, उनमें लंबी उम्र आप साफ देख सकते हैं.  ​खासकर दिल की बीमारियों (Heart Disease) के मामले में यह असरदार काम करता है. जो लोग पहले बिल्कुल भी एक्सरसाइज नहीं करते थे, उन्होंने जैसे ही थोड़ा-थोड़ा चलना-फिरना शुरू किया, उनकी सेहत में सुधार देख सकते हैं.  

Latest and Breaking News on NDTV

​150 मिनट में क्या-क्या कर सकते हैं आप?

​150 मिनट का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको दौड़ना ही है. आप अपनी पसंद की कोई भी एक्टिविटी चुन सकते हैं- 

​1. तेज चलना- ऑफिस जाते वक्त या शाम को पार्क में आप कुछ मिनट रोज तेज चल सकते हैं.

2. ​साइकिल चलाना- अगर आपको चलना पसंद नहीं तो आप रोज 30 मिनट साइकिल का सफर कर सकते हैं. 

3. ​स्विमिंग- अगर आपको पानी पसंद है तो रोजाना कुछ मिनट तक तैर सकते हैं.

4. ​डांस करना- घर पर म्यूजिक लगाकर झूमना भी एक बेहतरीन एक्सरसाइज है.

क्या ज्यादा एक्सरसाइज करने से और फायदा होगा?

​जी हां, बिल्कुल! स्टडी कहती है कि 150 मिनट तो एक शुरुआत है. अगर आप इससे ज्यादा समय निकाल सकते हैं, तो फायदे भी दोगुने हो सकते हैं. जो लोग हफ्ते में 300 से 600 मिनट (यानी रोज करीब 1 घंटा) एक्सरसाइज करते हैं, उनमें मौत का खतरा 26% से 31% तक कम पाया गया.

​वहीं जो लोग रनिंग या फास्ट साइकिलिंग जैसे भारी काम करते हैं, उनका दिल और भी ज्यादा मजबूत रहता है. 

​एक्सरसाइज करने के फायदे- 

1. दिल-

जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपका दिल खून को बेहतर तरीके से पंप कर पाता है.

2. ​ब्लड प्रेशर- 

रोजाना एक्सरसाइज करने से डायबिटीज और बीपी जैसी बीमारियों को कंट्रोल में मदद मिल सकती है.

3. ​दिमाग- 

एक्सरसाइज सिर्फ शरीर नहीं, बल्कि दिमाग के लिए भी जरूरी है. इससे तनाव (Stress) कम करने में मदद मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें- राजस्थान में पत्थर बन रहा 9 साल का बच्चा: डॉक्टर बोले-प्रदेश में यह दुर्लभ बीमारी का पहला केस; कोई इलाज नहीं

अस्थमा पूरी तरह क्यों ठीक नहीं हो सकता? डॉक्टर ने क्या कहा जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
150 Minutes Of Exercise A Week Extend Your Life What Says Study, Exercise For Longevity, ​150 Minutes Weekly Exercise, ​Heart Health Benefits, ​Physical Activity Guidelines, ​Reduce Risk Of Early Death, ​Brisk Walking Benefits, ​Moderate Intensity Workout, ​Health Research AMA, ​Benefits Of Daily Movement, ​Cardiovascular Health Tips, ​Mental Well-being Exercise, ​Healthy Aging Habits, ​Physical Fitness For Beginners, ​Lifestyle Interventions For Health, ​Preventing Chronic Diseases, Exercise Guidelines, Physical Activity, Cardiovascular Health, Mortality Risk, Chronic Disease
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com