Health Effects of Cigarette Smoking: तंबाकू खाना या सिगरेट (Smoking) पीना हानिकारक है, ये सभी जानते हैं. बात केवल इतनी ही नहीं है. हानिकारक कह देना ही काफी नहीं है. तंबाकू का किसी भी प्रकार से किया गया सेवन जानलेवा तक हो सकता है. इससे इतनी घातक बीमारियां हो सकती हैं जिनका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते. तंबाकू (Tobacco) या सिगरेट के लगातार सेवन से होने वाली आम बीमारियों के बारे में तो आप जानते हैं. लेकिन यहां हम आपको बता रहे हैं इस लत के चलते होने वाली कुछ घातक बीमारियों के बारे में.
तंबाकू एक ऐसा नशा है जो धीरे धीरे शरीर को खोखला कर देता है. तंबाकू के खिलाफ दुनिया भर में हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस ( World No Tobacco Day 2023) मनाया जाता है जिसमें जनता को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाता है. यहां जानें धूम्रपान की आदत कैसे छोड़ें.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
तंबाकू/सिगरेट के सेवन से होने वाली बीमारियां | Diseases Caused By Smoking | Health Effects of Cigarette Smoking
1. लंग कैंसर:
इस तरह के कैंसर का सबसे मुख्य कारण है सिगरेट का सेवन. तकरीबन 90 प्रतिशत तक कैंसर सिगरेट की लत के चलते ही होता है. इस बीमारी के पता चलने के बाद पांच साल जीने के चांसेस भी पांच लोगों में से किसी एक के होते हैं.

Risk Factors for Lung Cancer: तकरीबन 90 प्रतिशत तक कैंसर सिगरेट की लत के चलते ही होता है. Photo Credit: iStock
इसे भी पढ़ें: Type Of Cancer: ये 21 प्रकार के कैंसर बनते हैं लाइफ के लिए खतरा, जानें कौन सा कैंसर कैसे और कहां बनता है
2. COPD
COPD का अर्थ है Chronic Obstructive Pulmonary Disease. इस रोग के होने की 85% से 90% संभावना सिगरेट पीने की वजह से ही होती है. इस बीमारी में कमजोरी बढ़ती चली जाती है और मौत का कारण बनती है. अमेरिका में ये बीमारी मौत का छठा बड़ा कारण है.
3. दिल से जुड़े रोग
ज्यादा सिगरेट पीने से हार्ट में ब्लॉकेज होने का या धमनियों के संकरा होने का खतरा बढ़ जाता है. जिस वजह से दिल और शरीर को ऑक्सीजन कम मिलती है और आखिरकार ये रोग मौत का कारण बन जाता है.
इसे भी पढ़ें: Women's Day Special: औरतों का वो 'वरदान', जो उन्हें Heart Attack से बचाता है | Women & Heart Disease
4. स्ट्रोक
ये हम आपको बता ही चुके हैं कि स्मोकिंग की वजह से धमनी यानी कि आर्टरी में ब्लॉकेज हो सकता है. जो स्ट्रोक का कारण बनता है. जिसकी वजह से पैरालिसिस, ब्रेन फंक्शन पर असर और मौत तक हो सकती है.
5. अस्थमा
सिगरेट पीने वालों को अस्थमा भी बहुत आसानी से हो सकता है. इस बीमारी में सांस लेने में दिक्कत होने लगती है. इसके बावजूद सिगरेट पीते रहने वालों की हालत दिन पर दिन खराब होने लगती है.
6. रिप्रोडक्शन पर असर
ज्यादा सिगरेट पीने वाली महिलाओं को Ectopic प्रेगनेंसी हो सकती है. यानी एग फर्टिलाइज तो होता है लेकिन यूटरस की जगह किसी और जगह चला जाता है और सर्वाइव नहीं कर पाता. ये महिलाओं के लिए जानलेवा भी हो सकता है.
7. प्रीमैच्योर डिलीवरी
स्मोकिंग का असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी पड़ता है. सिगरेट के धुएं महिलाओं की प्रीमैच्योर डिलीवरी हो सकती है. ये होने वाले बच्चे के लिए जानलेवा हो सकता है.
8. डायबिटीज
जो लोग लगातार सिगरेट पीते हैं उन्हें टाइप 2 डायबिटीज भी हो सकती है. इसके अलावा डायबिटीज से जुड़े कॉम्प्लिकेशन बढ़ने की भी आशंका भी बनी रहती है.
35 साल की हो गई हैं? तो हर हाल में कराएं ये Health Tests
9. देखने की क्षमता में कमी
उम्र के साथ साथ स्मोकिंग की आदत कम नहीं हुई तो आंखों पर भी उसका असर पड़ता है. और, दिखना कम होने लगता है.
10 अन्य तरह के कैंसर
लिवर, कोलोरेक्टल, प्रोस्टेट कैंसर सहित सिगरेट पीने वालों को दस तरह के कैंसर हो सकते हैं. जो धीरे धीरे गंभीर होते चले जाते हैं.
सनकी आशिक ने बना दिया था जिंदा लाश, मिसाल बनकर उभरी सारिका, Watch Video-
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं