विज्ञापन

Haryana: घर में घुसे, मुंह में कपड़ा ठूसा, वीडियो ऑन कर किया गैंगरेप; फिर करने लगे ब्लैकमेल तो टूट गई युवती

Nuh Gang Rape Case: बिछोर इलाके में एक लड़की को उसके अपने ही घर में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई, दरिंदों ने मोबाइल पर जो वीडियो बनाया, उसने लड़की को घुट-घुट कर मरने पर मजबूर कर दिया. आखिर में उसने जहर खाकर जान दे दी. पढ़ें ताहिर हुसैन की रिपोर्ट.

Haryana: घर में घुसे, मुंह में कपड़ा ठूसा, वीडियो ऑन कर किया गैंगरेप; फिर करने लगे ब्लैकमेल तो टूट गई युवती
NDTV Reporter

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले के बिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और बाद में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार ने गांव के ही कुछ युवकों पर संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद से ही गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पीड़ित परिवार में मातम का माहौल है.

घर में जबरन घुसकर वारदात को अंजाम देने का आरोप

परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, यह घटना 18 मई 2026 की रात की है. उस समय पीड़िता के पिता किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए हुए थे और घर पर केवल उसकी मां और बेटी ही मौजूद थीं. आरोप है कि देर रात गांव के कुछ युवक दीवार लांघकर जबरन घर के भीतर घुस आए. शिकायत में बताया गया है कि वारदात के दौरान एक युवक बाहर मुख्य रास्ते पर निगरानी कर रहा था, जबकि अन्य आरोपियों ने अंदर युवती का मुंह कपड़े से बांधकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. उस वक्त मां दूसरे कमरे में सो रही थी.

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल की, परेशान युवती ने खाया जहर

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के साथ ही मोबाइल फोन से युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए. आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को भी बताया, तो उसे जान से मार दिया जाएगा. इसके बाद आरोपी लगातार उन फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने लगे. परिजनों के मुताबिक, इसी सामाजिक बदनामी और अत्यधिक मानसिक दबाव से परेशान होकर युवती ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया.

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवती को तुरंत एक नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. इसी बीच मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन पर दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के प्रारंभिक बयान भी दर्ज किए. हालांकि, जब परिजन उसे दूसरे अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया.

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिछोर थाने के एसएचओ राजबीर ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हो चुकी है. मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके. पुलिस टीम पूरे मामले की हर एंगल से गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व बयानों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को नामजद कर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

ये भी पढ़ें:- मवेशियों को पानी पिलाने गई बालिका को चंबल नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, ग्रामीणों ने जबड़े से खींच निकाला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nuh Gang Rape Case, Nuh News Today, Bichhor Police Station Nuh, Nuh Crime News, Haryana News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com