विज्ञापन

Haryana: विजिलेंस टीम के शिकंजे में फंसी महिला ASI, 33000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र की महिला ASI को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. महिला पुलिसकर्मी 33000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ी गई है. (कुरुक्षेत्र से कमल सैनी की रिपोर्ट)

Haryana: विजिलेंस टीम के शिकंजे में फंसी महिला ASI, 33000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हरियाणा में विजिलेंस टीम की कार्रवाई
Haryana:

कुरुक्षेत्र आदर्श थाने में विजिलेंस की टीम ने एक महिला पुलिसकर्मी को रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि थाने में पति-पत्नी का विवाद आया था. जिसे लेकर महिला ASI शर्मिला मलिक ने पति से रिश्वत की मांग की. जबकि धमकी भी दिया कि अगर पैसे नहीं दिए तो केस दर्ज कर सभी को जेल भेज दूंगी. लेकिन परिवार ने इस मामले में विजिलेंस टीम से शिकायत की, जिस पर कार्रवाई करते हुए ASI शर्मिला मलिक विजिलेंस टीम के शिकंजे में फंस गई.

बताया जा रहा है कि महिला ASI को 33000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया है. जबकि मामले में 50000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी.

2000 रुपये पहले ही ले चुका था पीए

इंस्पेक्टर राजेश विजिलेंस अंबाला ने बताया कि शिकायतकर्ता जो कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ के रहने वाले हैं. उन्होंने हमें शिकायत दी गई थी कि पति-पत्नी के झगड़े में उनके भाई को फसाने के लिए महिला पुलिसकर्मी पैसों के डिमांड कर रही है. वहीं शिकायत पर टीम ने सत्यापन किया और महिला पुलिसकर्मी को जैसे ही शिकायतकर्ता ने पैसे दिए तो उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. महिला पुलिसकर्मी ने 50000 रुपये की डिमांड की थी लेकिन मामला 35000 रुपये में सेट हुआ. 2000 रुपये पहले ही पीए को दिए गए थे.

महिला पुलिसकर्मी के रिश्वत लेते वीडियो भी बनाया गया था. वहीं अब निगरानी टीम महिला ASI से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्यवाही की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः LPG संकट के बीच PNG नई उम्मीद, एक महीने में 3.42 लाख नए घरों तक पहुंची पाइपलाइन वाली गैस

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Haryana Vigilance Team Action, Vigilance Team Arrest Woman ASI, Haryana Police ASI Arrest, Haryana News
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com