 
                                            हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election Results) के लिए मतों की गणना का कार्य जारी है. राज्य की सभी 90 सीटों पर मतगणना हो रही है. 5 तारीख को इन सीटों पर वोट डाले गए थे. हरियाणा में तमाम दलों के दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है. दिग्गज नेताओं की सीटों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.इन सीटों पर पार्टियों के समर्थक अपना-अपना गणित लगाकर वड़ा उलटफेर होने की संभावना जता रहे हैं.
शुरुआती रुझान में अनिल विज, दुष्यंत चौटाला, विनेश फोगाट जैसे दिग्गज पीछे चल रहे हैं. वहीं सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से आगे चल रहे हैं. दिन के 10:28 तक के आंकड़ों के अनुसार दुष्यंत चौटाला चौथे नंबर पर चल रहे हैं.
इन सीटों पर बीजेपी के दिग्गजों के भाग्य का होना है फैसला
| उम्मीदवार | सीट | रुझान | 
| नायब सिंह सैनी | लाडवा | आगे | 
| अनिल विज | अंबाला छावनी | पीछे | 
| कैप्टन अभिमन्यु | नारनौद | पीछे | 
| ओमप्रकाश धनखड़ | बादली | पीछे | 
| विपुल गोयल | फरीदाबाद | आगे | 
| राव नरबीर | बादशाहपुर | आगे | 
| कंवरपाल गुर्जर | जगाधरी | पीछे | 
| कमल गुप्ता | हिसार | पीछे | 
| श्रुति चौधरी | तोशाम | आगे | 
कांग्रेस के इन नेताओं पर पूरे देश की नजर
| उम्मीदवार | सीट | रुझान | 
| भूपेंद्र सिह हुड्डा | गढ़ी सांपला किलोई | आगे | 
| चौधरी उदयभान | होडल | आगे | 
| चंद्रमोहन बिश्नोई | पंचकूला | आगे | 
| अनिरुद्ध चौधरी | तोशाम | पीछे | 
| गीता भुक्कल | झज्जर | पीछे | 
| आदित्य सुरजेवाला | कैथल | पीछे | 
| विकास सहारण | कलायत | आगे | 
| विनेश फोगाट | जुलाना | पीछे | 
| निर्मल सिंह | अंबाला शहर | आगे | 
अन्य दलों के उम्मीदवारों पर भी सबकी नजर
| उम्मीदवार | सीट | रुझान | 
| दुष्यंत चौटाला | उंचाना | पीछे | 
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
