विज्ञापन

इंटीरियर डिजाइनर ने प्रेमिका की चुन्नी से लगाया फंदा; 6 बच्चों के माता-पिता थे दोनों, आखिरी मुलाकात में क्या हुआ?

फरीदाबाद के एक होटल में 26 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर नजीर ने अपनी प्रेमिका की चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग था और दोनों ही शादीशुदा व तीन-तीन बच्चों के माता-पिता थे. ब्रेकअप की बात से आहत होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया.

इंटीरियर डिजाइनर ने प्रेमिका की चुन्नी से लगाया फंदा; 6 बच्चों के माता-पिता थे दोनों, आखिरी मुलाकात में क्या हुआ?
  • फरीदाबाद के टीकवाली गांव के पास एक होटल में 26 वर्षीय नजीर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है
  • नजीर का ज्योति नामक महिला के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, दोनों शादीशुदा और बच्चों वाले थे
  • आत्महत्या से पहले दोनों के बीच होटल के कमरे में गंभीर विवाद और हाथापाई हुई थी

दिल्ली-एनसीआर से सटे फरीदाबाद के खेड़ी पुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत टीकवाली गांव के पास स्थित एक होटल में 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान नजीर के रूप में हुई है, जो पेशे से इंटीरियर डिजाइनर था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. (जितेन्द्र की र‍िपोर्ट)

शादीशुदा होने के बावजूद चल रहा था प्रेम प्रसंग 

जांच अधिकारी के अनुसार, नजीर का पिछले करीब दो साल से ज्योति नामक 30 वर्षीय महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ही पहले से शादीशुदा थे और दोनों के तीन-तीन बच्चे भी हैं. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में तनाव चल रहा था और आपसी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा था.

होटल के कमरे में हुआ था विवाद 

घटना वाली रात, दोनों एक-दूसरे से मिलने के लिए टीकवाली गांव के पास स्थित 'लविश' नामक होटल में पहुंचे थे. निर्धारित समय पर दोनों होटल के कमरे में मिले और बातचीत शुरू की. रात करीब 11 बजे उनके रिश्ते को लेकर गंभीर चर्चा छिड़ गई. इसी दौरान ज्योति ने नजीर से स्पष्ट कह दिया कि वह अब उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती और यह उनकी आखिरी मुलाकात है.

यह बात सुनकर नजीर काफी आक्रोशित हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. बताया जा रहा है कि होटल के कमरे में काफी देर तक दोनों के बीच झगड़ा होता रहा.

प्रेमिका के जाने के बाद उठाया आत्मघाती कदम

रात करीब 12 बजे के आसपास, झगड़े के बाद ज्योति होटल से चली गई, जबकि नजीर कमरे में ही रुक गया. बताया जा रहा है कि जल्दबाजी में ज्योति के सूट की चुन्नी कमरे में ही रह गई थी. नजीर ने उसी चुन्नी का इस्तेमाल कर पंखे से फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली. सुबह जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो होटल के केयरटेकर को संदेह हुआ. उसने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह अंदर से बंद था. इसके बाद होटल कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया.

पुलिस को पंखे से लटका मिला शव

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहाँ नजीर का शव चुन्नी के सहारे पंखे से लटका मिला. पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. मृतक के परिजनों को सुबह करीब 5 बजे घटना की जानकारी दी गई.

पिता ने जताई अनहोनी की आशंका

मृतक के पिता अजीज मोहम्मद ने बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था, लेकिन उसने घर में इस बारे में किसी से कोई चर्चा नहीं की थी. उन्होंने संदेह व्यक्त किया है कि उनके बेटे के साथ कुछ गलत हुआ है, क्योंकि उनके अनुसार नजीर ऐसा कदम नहीं उठा सकता था. फिलहाल, पुलिस होटल कर्मचारियों और संबंधित महिला से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.
 

 यह भी पढ़ें- पिता ने किया संपत्ति से बेदखल तो बेटे ने प्रेमिका के साथ रची खूनी साजिश, करोड़ों के लालच में ली जान

लेखक के बारे में
img
विश्वनाथ सैनी
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faridabad Crime News, Interior Designer Suicide, Extramarital Affair Suicide, Faridabad Hotel News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com