विज्ञापन

Haryana: गाड़ी में पत्नी से डेंटिस्ट पति की हुई कहासुनी, काली स्कॉर्पियो रोककर नहर में कूदा, 20 घंटे बाद मिला शव

फरीदाबाद के सेक्टर 17 में एक डॉक्टर ने पत्नी से बहस के बाद नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली. एसडीआरएफ की टीम ने 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया

Haryana: गाड़ी में पत्नी से डेंटिस्ट पति की हुई कहासुनी, काली स्कॉर्पियो रोककर नहर में कूदा, 20 घंटे बाद मिला शव
प्रतीकात्मक तस्वीर

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक सनसीखेज मामला सामने आया है. जहां एक पत्नी की कलह से तंग आकर डेंटल सर्जन पति ने नहर में कूदकर जान दे दी. मामला इलाके के सेक्टर 17 पुल के पास का है.शनिवार रात से लापता डॉक्टर का शव रविवार को करीब 20 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद किया गया.

बहन के घर से लौटते वक्त हुआ विवाद

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बल्लभगढ़ की यादव कॉलोनी निवासी सचिन (36) के रूप में हुई है. शनिवार रात करीब नौ बजे डॉ. सचिन सेक्टर 87 में अपनी बहन से मिलने के बाद पत्नी और बच्चों के साथ गाड़ी से घर लौट रहे थे. रास्ते में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि डॉ. सचिन ने अपना आपा खो दिया.

पत्नी के सामने ही नहर में मारी छलांग

जांच में सामने आया कि विवाद से आहत होकर डॉ. सचिन ने सेक्टर 17 पुल के पास अचानक अपनी काली स्कॉर्पियो रोकी और तेजी से नहर की ओर दौड़ने लगे. उनकी पत्नी ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उन्हें पकड़ना चाहा, लेकिन डॉक्टर ने पत्नी को धक्का दे दिया और सीधे पानी में छलांग लगा दी. पति को आंखों के सामने डूबता देख पत्नी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

 20 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

 पति को आंखों के सामने डूबता देख पत्नी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचने से पहले पुलिस ने  SDRF की एक टीम शनिवार देर रात घटनास्थल पर पहुंची.रात के अंधेरे और पानी के तेज बहाव के कारण तलाशी में काफी मुश्किलें आईं. रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने डॉक्टर का शव नहर से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

मामले को लेकर खेरी पुल थाने के थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि व्यापक तलाशी के बाद आगरा नहर से डॉ. सचिन का शव बरामद कर लिया गया है.पुलिस फिलहाल उनकी पत्नी से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: गया में चलती ट्रेन में चैन पुलिंग कर युवती को जबरन उतारा, सुनसान इलाके में ले जाकर किया गैंगरेप

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
Agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faridabad News, Doctor Suicide Faridabad, Agra Canal Suicide, Dr. Sachin Suicide, Faridabad Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com