विज्ञापन

फरीदाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, केमिकल ड्रम ब्लास्ट में दो की मौत

फरीदाबाद के सेक्टर-24 इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार शाम शिव स्टील और कालका लुब्रिकेंट वर्कशॉप में लगी भीषण आग और केमिकल ड्रम ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई. हादसे में 35 से अधिक लोग झुलसने की भी खबर है.

फरीदाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, केमिकल ड्रम ब्लास्ट में दो की मौत
एहतियात के तौर पर आसपास की सभी वर्कशॉप को फिलहाल बंद करा दिया गया है.
  • हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-24 इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार शाम आगजनी और केमिकल ब्लास्ट हुआ था
  • आग लगने के बाद केमिकल ड्रमों में कई जोरदार धमाके हुए, जिससे करीब पैंतीस लोग झुलस गए थे
  • घायलों में दोनों वर्कशॉप के मालिक शामिल थे, जिनमें से एक अभिषेक इलाज के दौरान मारा गया
फरीदाबाद:

हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार देर शाम हुए भीषण आगजनी और केमिकल ड्रम ब्लास्ट मामले में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. यह हादसा मुजेसर क्षेत्र में स्थित शिव स्टील और कालका लुब्रिकेंट केमिकल वर्कशॉप में हुआ था, जहां आग लगने के बाद केमिकल से भरे ड्रमों में जोरदार धमाके हुए थे.

अचानक से लगी आग, कई ड्रम धमाकों से फटे

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 4:30 बजे वर्कशॉप में अचानक से आग भड़क उठी. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और कालका लुब्रिकेंट वर्कशॉप में रखे केमिकल के ड्रमों में एक के बाद एक कई विस्फोट हो गए. धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई. इस हादसे में करीब 35 से अधिक लोग झुलस गए थे. घायलों में दोनों वर्कशॉप के मालिक भी शामिल थे, जो गंभीर रूप से घायल हुए.

ये भी पढ़ें : कबाड़ी ने 6 माह बाद लौटाए 15 लाख के गहने, फरीदाबाद के 'खान साहब' की ईमानदारी, परिवार खुशी से फूला न समाया

दो की मौत, घायलों का इलाज जारी

सभी घायलों को तुरंत निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों में शामिल 25 वर्षीय अभिषेक, जो कालका लुब्रिकेंट केमिकल वर्कशॉप के मालिक का बेटा था, ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं प्रदीप नामक एक अन्य कर्मचारी की भी घटना के चार दिन बाद मौत हो गई. दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और आज उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा. एहतियात के तौर पर आसपास की सभी वर्कशॉप को फिलहाल बंद करा दिया गया है.

ये भी पढ़ें : 5 महीने पहले शादी, CA पति ने क्यों काटा गर्भवती बैंकर पत्नी का गला? बचने के लिए सुनाई झूठी कहानी

वर्कशॉप मालिकों पर केस, जांच जारी

मुजेसर थाना प्रभारी पुरन सिंह ने बताया कि आगजनी और ब्लास्ट की इस गंभीर घटना को लेकर दोनों वर्कशॉप के मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आग किस कारण से लगी और सुरक्षा मानकों में कहीं लापरवाही तो नहीं बरती गई थी. फिलहाल दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायलों का उपचार जारी है, प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faridabad Fire, Chemical Drum Blast, Sector 24 Industrial Accident, Mujesar Workshop Blast, Faridabad Two Dead, Heavy Explosion Faridabad, Workshop Fire Haryana, Industrial Blast Injuries
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com