हरियाणा के फरीदाबाद (Faridabad) पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वांछित हिस्ट्रीशीटर सोनू को गिरफ्तार किया है. सोनू के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया. घायल आरोपित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह संयुक्त कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-85 और अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने की है.
मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर सोनू को पुलिस ने दबोचा
पुलिस के अनुसार, 11 जून की अल सुबह आईएमटी से मच्छगर जाने वाले मार्ग पर आरोपी की घेराबंदी की गई. सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर सोनू ने चार राउंड फायरिंग की. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की. इस दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ 28 मुकदमे दर्ज
आरोपी थाना पल्ला क्षेत्र में घरों में चोरी के कई मामलों में वांछित था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सोनू एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के नोएडा सहित विभिन्न स्थानों पर गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास समेत कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें: साइबर ठगों ने फर्जी बैंक खाते में मंगवाए करीब ₹68 करोड़ रुपये, सोते रहे डिप्टी मैनेजर, अब हुए गिरफ्तार
ये भी पढ़ें: इटावा: 55000 रुपये की रिश्वत ले रहे ACMO को कानपुर विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा
ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में बुलडोजर से निकली उस्मान की बारात, दूल्हे ने उड़ाए सिगरेट के छल्ले, जमकर नाचे बाराती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं