हरियाणा विधानसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं है, ऐसे में राज्य में सियासी सरगर्मियां भी बढ़ चुकी है. इस बीच फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस के मौजूदा विधायक नीरज शर्मा का एक बयान वायरल हो रहा है. नीरज शर्मा ने एक चुनावी सभा के दौरान कहा कि इस बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा 2 लाख नौकरी देने जा रहे हैं. इसमें से 2 हजार का कोटा हमें मिलेगा. जिस गांव से जितनी ज्यादा वोट मिलेंगे उतनी नौकरी मिलेगी.
सीएम नायाब सिंह सैनी ने कांग्रेस को घेरा
इसके साथ ही जनसभा में नीरज शर्मा ने कहा कि 50 वोट पर एक नौकरी की सिफारिश की गई है. यह सिर्फ मेरा फैसला नहीं है यह सभी का फैसला है. कल को आप इसे मुझे पर ना थोप दें. इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हुड्डा की नीयत और कांग्रेस के असली चाल चरित्र का प्रचार करते हुए कांग्रेस मैनिफेस्टो का पहला वादा नौकरी फिर पर्ची खर्ची पर बाटेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कांग्रेस ने ‘‘हरियाणा मांगे हिसाब'' अभियान चलाया
हरियाणा चुनाव में इस बार कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने किसान, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को प्रमुख चुनावी मुद्दे बनाए हैं. कांग्रेस ने ‘‘हरियाणा मांगे हिसाब'' अभियान भी चलाया और इन मुद्दों को लेकर भाजपा पर हमला बोला. लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का मनोबल बढ़ा क्योंकि पार्टी ने हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों में से पांच पर जीत दर्ज की. हालांकि, भाजपा नेता कांग्रेस के भीतर अंदरूनी कलह को भी हवा दे रहे हैं.
जजपा और इनेलो के लिए यह एक कठिन चुनौती है, क्योंकि दोनों ही दलों को 2024 के लोकसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा. पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की पार्टी इनेलो का निवर्तमान विधानसभा में सिर्फ एक सदस्य था. वहीं, आप नेताओं को उम्मीद है कि हरियाणा की जनता इस बार उन्हें मौका देगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं