विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2017

पार्टी की बैठक में हरियाणा कांग्रेस के नेताओं के बीच गर्मागर्म बहस

पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थक कांग्रेस नेताओं के बीच यहां एक बैठक में गर्मागर्म बहस हुई.

पार्टी की बैठक में हरियाणा कांग्रेस के नेताओं के बीच गर्मागर्म बहस
भूपिंदर सिंह हुड्डा (फाइल फोटो)
चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थक कांग्रेस नेताओं के बीच यहां एक बैठक में गर्मागर्म बहस हुई. इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसुदन मिस्त्री मौजूद थे. मिस्त्री प्रदेश इकाई के आगामी सांगठनिक चुनाव के सिलसिले में और 23 जिला चुनाव अधिकारियों से जानकारी लेने के लिए यहां आए थे.
हुड्डा के समर्थक विधायक और साथ ही पार्टी के कुछ दूसरे नेताओं को कांग्रेस मुख्यालय में बैठक में हिस्सा लेना था.

हुड्डा के समर्थकों ने सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियों का आरोप लगाया जिनमें 'कुछ नेताओं की सदस्यता के फॉर्म गायब होने तथा झूठी सदस्यता' के आरोप शामिल थे. लेकिन तंवर और उनके समर्थकों ने इन आरोपों को 'बेबुनियाद' बताकर खारिज कर दिया.

यह भी पढ़ें : हरियाणा कांग्रेस की कलह उजागर, अशोक तंवर और भूपिंदर सिंह हुड्डा के समर्थकों में चली लाठियां, तंवर घायल

हालांकि यह मौका नहीं जब दोनों नेताओं के कार्यकर्ता आमने सामने आए हों. इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में तंवर और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के समर्थकों ने एक दूसरे पर लाठी से हमला किया था. सेंट्रल दिल्ली के भैरों मंदिर के नजदीक अपने-अपने नेता के पोस्टर और बैनर लगाने की बात पर झड़प हुई थी.  



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Congress, Bhupinder Singh Hooda, Ashok Tanwar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com