विज्ञापन

हिमाचल: कुल्‍लू में पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 4 लोगों की मौके पर मौत 

रात करीब साढ़े 8 बजे हादसा होने की वजह से रेस्‍क्यू करने में पुल‍िस को काफी मशक्‍कत करनी पड़ी. टार्च की रोशनी में रेस्‍क्‍यू करके घायलों को अस्‍पताल भेजा. 

हिमाचल: कुल्‍लू में पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 4 लोगों की मौके पर मौत 
हिमाचल के कुल्लू में पर्यटकों से भी टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों का रेस्क्यू किया.

ह‍िमाचल प्रदेश के कुल्‍लू में रव‍िवार रात पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गई, ज‍िससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 18 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्‍पताल में भर्ती क‍िया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. मरने वालों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुल‍िस शवों की पहचान करके पर‍िजनों से संपर्क कर रही है.  

पुलिस ने 18 लोगों को बचाया 

कुल्लू पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार, बंजार में एनएच-305 पर सोझा के पास जलोड़ी में एक यात्री वाहन ट्रैवलर (पंजीकृत संख्या DL1BC 4958) सड़क से नीचे गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वाहन में कुल 22 लोग सवार थे (20 वयस्क और 2 बच्चे).  इनमें से 18 लोगों को बचा लिया गया है, और इलाज के लिए बंजार के नियंत्रण कक्ष में भर्ती कराया गया है.  दुर्भाग्यवश, 2 पुरुष और 2 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है. 

बचाव अभियान प्रशासन, पुलिस, राजस्व विभाग, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय निवासियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया, जिन्होंने तत्परता और सराहनीय भूमिका निभाई. 

हादसे में घायल पर्यटकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे में घायल पर्यटकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जलोड़ी आए थे पर्यटक 

पर्यटक ट्रैवलर में घूमने के लिए जलोड़ी आए थे. बंजार की तरफ वापस आ रहे थे, तो सोझा के पास जलोड़ा में भरेघा री जान नामक स्थान पर टैंपू ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. बताया जा रहा है कि टैंपू ट्रैवलर में चालक समेत 22 यात्री सवार थे. 

हादसे में कई पर्यटकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही बंजार प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है. पर्यटक दिल्ली के बताए जा रहे हैं. 

(इनपुट-अनूप धीमान)

यह भी पढ़ें: हैदराबाद -बेंगलुरु की जीत ने प्वाइंट्स टेबल का बदला समीकरण, CSK पर मंडाराया खतरा, जानें टॉप 4 टीमें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com