हरियाणा के अंबाला में एक ट्रक ने दो कार में टक्कर मार दी, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 4 से 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं. दरअसल, अम्बाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण शनिवार को एक वाहन के दो एसयूवी से टकराने पर सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने कहा, ‘चंडीगढ़ से आ रही दो कारों को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी. घने कोहरे और खराब दृश्यता के चलते हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.'
रॉन्ग साइड से आ रही थी कार, रोकने की कोशिश तो ट्रैफिक पुलिस को बोनट पर घसीटता ले गया, देखें VIDEO
मृतक चंडीगढ़ के रहने वाले हैं. सोमवार सुबह भी हरियाणा के झज्जर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण कई वाहनों के एक-दूसरे से टकराने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई थी. बता दें कि घना कोहरा होने की वजह से कई जगह सड़क दुर्घटना की खबरें आई हैं.
Haryana: 7 dead and 5 injured after a truck rammed into two cars near Ambala
— ANI (@ANI) December 29, 2018
इसके अलावा, ओडिशा के कटक जिले में बस और डंपर के बीच शुक्रवार को हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई थी और 15 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि बस में सवार लोग पिकनिक मनाने जा रहे थे. उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना कंदरपुर के पास हुई जब भुवनेश्वर से परादीप जा रही बस सामने से आ रही डंपर से टकरा गई. पुलिस ने बताया कि डंपर के चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस सहायक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई.
यूपी और बिहार में अलग-अलग सड़क हादसों में 11 लोगों की मौत, कई अन्य घायल
इससे पहले गुरुवार को यूपी के शाहजहां में तेज गति से जा रहे एक डीसीएम वाहन ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली, एक कार और एक साइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में साइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए.
VIDEO: सड़क हादसे में कई लोगों की मौत.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं