Haryana Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा की घटना में उपद्रवियों ने खूब उत्पात मचाया. सोमवार को धार्मिक जुलूस के दौरान हुई यह घटना कितनी हिंसक थी, यह नल्हड़ महादेव मंदिर पर दंगाइयों द्वारा द्वारा फेंके गए पत्थरों के ढ़ेर, जलाए गए वाहन और सुरक्षाकर्मी पर किए गए हमले साफ-साफ बयां कर रहे हैं.

इस घटना स्थल के दृश्य को देखकर यह स्पष्ट हो रहा है कि आखिर कल दोपहर 2,500 की संख्या में जुटी भीड़ ने किस कदर हर चीज को तहस-नहस कर दिया है. नूंह शहर से लगभग 7 किमी दूर स्थित मंदिर के आसपास की अरावली कुछ घंटे पहले मनोरम लग रही थी.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स

लेकिन इसके बाद इन पहाड़ियों पर दंगाइयों ने इकट्ठा होकर गोलियां चलाई और पत्थर फेंके, क्योंकि उस दौरान में मौजूद लोग बचने की उम्मीद में मंदिर के अंदर कोनों में छिप रहे थे.
जानकारी के मुताबिक, भीड़ ने करीब 50 किमी दूर मंदिर को निशाना बनाया. इस दौरान हमला शुरू होने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को एहसास हुआ कि हमलावरों की संख्या बहुत अधिक है. इसके बाद तुरंत अर्धसैनिक बलों को बुलाया गया और मंदिर के अंदर फंसे लोगों को आखिरकार शाम तक बचा कर निकाल लिया गया. मंदिर को खाली करा लिया गया है और अर्धसैनिक बल के जवान फिलहाल इसपर कड़ी निगरानी रख रहे है. रिपोर्टों के अनुसार जले हुए वाहन की संख्या लगभग 50 हैं, जिन्हें मंदिर के प्रवेश द्वार से हटा दिया गया है.

कल एक धार्मिक जुलूस के दौरान लोग इस मंदिर में जाने वाले थे. लेकिन विश्व हिंदू परिषद और मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की तरफ से निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा के दौरान दोनो गुटों में टकराव के बाद पथराव और आगजनी हुई. इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव किया गया और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इस घटना में चार लोगों की जान चली गई और कम से कम 30 घायल हो गए. मृतकों में दो सुरक्षाकर्मी, दो नागरिक और एक मस्जिद का मौलवी भी शामिल है. इसके बाद नूंह और गुरुग्राम में उग्र भीड़ ने एक मस्जिद को आग लगा दी गई. इस दौरान कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं