विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2018

मनोहर लाल खट्टर के फ्लाइंग स्क्वायड ने धन लेकर नौकरी देने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया, ‘सरकारी नौकरी में चयन कराने के लिए वह उम्मीदवारों से धन लेते हैं.

मनोहर लाल खट्टर के फ्लाइंग स्क्वायड ने धन लेकर नौकरी देने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़
मनोहर लाल खट्टर(फाइल फोटो)
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के फ्लाइंग स्क्वायड ने गुरुवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग(एचएसएससी) और अन्य विभागों के कुछ कर्मचारियों और उनके उस ब्रोकर्स का भंडाफोड़ किया है जो धन लेकर नौकरी देने वाला रैकेट चलाते हैं. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया, ‘सरकारी नौकरी में चयन कराने के लिए वह उम्मीदवारों से धन लेते हैं. स्क्वायड ने कुछ गिरफ्तारियां भी की हैं.’ उन्होंने बताया कि मु्ख्यमंत्री को इस संबंध में कई शिकायतें मिलीं थी कि कुछ कर्मचारी कथित तौर पर रैकेट चला रहे हैं. मुख्यमंत्री ने फ्लाइंग स्क्वायड को इस मामले की जांच करने और अपराधियों को पकड़ने का आदेश दिया था.

VIDEO : जींद में अमित शाह की मेगा बाइक रैली​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Staff Selection Commission (HSSC), Flying Squad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com