विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2018

हरियाणा : भारत बंद के दौरान हिंसा करने के आरोप में पलवल में 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नायब तहसीलदार पलवल रणसिंह ने शिकायत दी है कि काफी समझाने के बाद प्रदर्शकारी नहीं माने और जाम लगा दिया जिससे आम जनमानस को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी.

हरियाणा : भारत बंद के दौरान हिंसा करने के आरोप में पलवल में 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
पलवल: पलवल में हिंसक प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए उपद्रव, मारपीट, वाहनो में तोडफोड़, जाम करने तथा एक बाइक सवार युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास करने के आरोप में कैंप थाना पुलिस ने दो शिकायतों के आधार पर दो नामजद सहित लगभग 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. नायब तहसीलदार पलवल रणसिंह ने शिकायत दी है कि काफी समझाने के बाद प्रदर्शकारी नहीं माने और जाम लगा दिया जिससे आम जनमानस को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी. सड़क पर काफी देर डटे रहे प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरु कर दिया जिससे पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हुए तथा कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

यह भी पढ़ें : UP पुलिस ने कहा, मायावती का विधायक दलित प्रदर्शन का 'मुख्‍य साजिशकर्ता'

पुलिस ने गांव रसुलपुर निवासी चंदर को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने दोनों ही मामलों में लगभग 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दर्जनभर लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. फिलहाल पुलिस ने मौके पर की गई वीडियोग्राफी एवं फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है.

VIDEO : क्‍या सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST एक्‍ट को कमजोर नहीं किया है?​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com