विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2017

सेल्‍फी लेने के चक्‍कर में गई जान, दीव तट पर ऊंची लहरों में बहे तीन युवक

दीव थाने के एक अधिकारी ने कहा कि एक अन्य व्यक्ति भी बह गया था लेकिन वह तैर कर तट पर वापस आ गया.

सेल्‍फी लेने के चक्‍कर में गई जान, दीव तट पर ऊंची लहरों में बहे तीन युवक
दीव: गुजरात के दीव में समंदर किनारे बैठे चार युवक समंदर की लहर के साथ बह गए. इनमें से तीन युवकों की मौत हो गई है जबकि एक युवक बाल बाल बच गया. कहा जा रहा है कि प्रशासन ने समंदर किनारे जाने पर रोक लगाई थी फिर भी चारों युवक चले गए. चारों युवक राजस्थान के रहने वाले थे. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. दीव थाने के एक अधिकारी ने कहा कि एक अन्य व्यक्ति भी बह गया था लेकिन वह तैर कर तट पर वापस आ गया. उन्होंने कहा कि राजस्थान के रहने वाले पांच लोग जिले के केवडी में एक निर्माण परियोजना में काम करते हैं. वे छुट्टी के दिन दीव आए थे.

दीव थाने के एअधिकारी धनजी जाधव ने कहा कि उनमें से एक मोबाइल से चार अन्य की वीडियो बना रहा था जो तट के पास एक चट्टान पर बैठे थे, जब वे सेल्फी लेने में मशगूल थे तो 25 फुट ऊंची समुद्र की लहर उन्हें बहा कर ले गई.

ये भी पढ़ें...
ओडिशा : पेड़ पर चढ़कर सेल्‍फी ले रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर नदी में गिरा, मौत
सहारनपुर : सेल्फी लेने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आया छात्र, मौके पर ही मौत
मुंबई में ट्रेन पर चढ़कर सेल्फी स्‍टंट करने की कोशिश में छात्र की मौत
रूस : सेल्फी लेने के चक्‍कर में पुल से 40 फ़ीट नीचे गिरी युवती, मौत

जाधव ने कहा कि एक व्यक्ति तैर कर वापस आ गया लेकिन तीन अन्य का डूबने का अंदेशा है. हम उन्हें तलाशने की कोशिश कर रहे हैं. गुमशुदगी का एक मामला दर्ज कर लिया है. उन्होंने कहा कि पृथ्वी राजपूत (25), चंदू सिंह (30) और जीत राजपूत (40) के डूबने की आशंका है.

(इनपुट भाषा से...)

वीडियो: जानलेवा बनी सेल्‍फी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Daman Diu, Three Persons Drowned, Arabian Sea, Swept By High Tide, Nagao Beach In Diu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com