विज्ञापन

सूरत में बंद कमरे से मृत मिले एक ही परिवार के तीन लोग, हफ्ते भर पहले ही सऊदी अरब से घूमकर लौटा था परिवार

डीसीपी राघव जैन के अनुसार, मृतकों में पति, पत्नी और 12 वर्षीय बेटा शामिल हैं. उन्होंने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की शुरुआती रिपोर्ट गैस रिसाव को मौत का संभावित कारण बता रही है,

सूरत में बंद कमरे से मृत मिले एक ही परिवार के तीन लोग, हफ्ते भर पहले ही सऊदी अरब से घूमकर लौटा था परिवार
पुलिस के मुूताबिक, परिवार हाल ही में सऊदी अरब की यात्रा से लौटा था. (प्रतीकात्‍मक फोटो)
  • सूरत के लालगेट इलाके में एक परिवार के तीन सदस्यों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली.
  • मृतक परिवार में पति फैज अहमद, पत्नी मुबीना अहमद और उनका 13 वर्षीय बेटा नोमान शामिल थे.
  • मृतक परिवार हाल ही में सऊदी अरब की यात्रा से लौटा था और टेलर सिलाई व्यवसाय से जुड़ा था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

सूरत शहर में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब लालगेट के हरिपुरा सौय शेर्री इलाके में एक घर से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने प्रारंभिक जांच में पाया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था और कमरे में घुसते ही गैस की तेज गंध महसूस हो रही थी. 

डीसीपी राघव जैन के अनुसार, मृतकों में पति, पत्नी और 12 वर्षीय बेटा शामिल हैं. पति की उम्र करीब 40 वर्ष, पत्नी की 36 वर्ष और बेटे की उम्र मात्र 12 वर्ष बताई गई है. उन्होंने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की शुरुआती रिपोर्ट गैस रिसाव को मौत का संभावित कारण बता रही है, क्योंकि शवों पर पाए गए लक्षण और मुंह से निकला झाग इसी ओर संकेत करते हैं. घर के हॉल में एसी और गैस कनेक्शन दोनों चालू पाए गए, जिससे रिसाव की आशंका और भी बढ़ जाती है. 

ये भी पढ़ें: 12वीं पास 'डॉक्टर' ने दी मौत! पीरियड से जुड़ी परेशानी झेल रही थी लड़की, इंजेक्शन लगाने के कुछ घंटों में दम तोड़ा

सऊदी अरब की यात्रा से लौटा था परिवार

पुलिस के मुताबिक, जब टीम घर में दाखिल हुई तो वातावरण में इतनी घुटन थी कि तुरंत सभी खिड़कियां खोलनी पड़ीं. हालांकि, अधिकारियों ने यह भी स्वीकार किया कि एक दूसरी संभावना यह भी हो सकती है कि परिवार ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया हो, लेकिन अभी के लिए प्रथम दृष्टया मामला गैस रिसाव का ही माना जा रहा है. 

अधिकारियों ने बताया कि परिवार सिलाई/टेलरिंग के काम से जुड़ा हुआ था और हाल ही में सऊदी अरब की यात्रा से लौटा था. 

अचानक इस तरह की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है. पुलिस अब परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पूरा परिवार इस दुखद अंत तक पहुंच गया. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com