Mahakal Bhasm Aarti: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर की प्रसिद्ध भस्म आरती के दर्शन के लिए श्रद्धालु लालायित रहते हैं. हर दिन श्रद्धालु महाकाल के भस्म आरती के लिए कतार में खड़े होकर परमिशन लेकर शामिल होते हैं, लेकिन मंदिर समिति ने अब ऑफलाइन भस्म आरती की सुविधा खत्म कर दी है, जिससे निःशुल्क परमिशन वाले श्रद्धालुओं को अब इसके लिए भी 200 रुपए चुकाने होंगे.
ये भी पढ़ें-Village Of Widows: 'विधवाओं के गांव' में तब्दील हुई पूरी पंचायत, संकट में सर्करा खदान के सैकड़ों कारीगर परिवारों का अस्तित्व
ऐसे हो सकेगी महाकाल भस्म आरती की तत्काल बुकिंग
रिपोर्ट के मुताबिक महाकाल मंदिर समिति ने 9 अप्रैल से ऑफलाइन परमिशन को पूरी तरह से बंद कर दी है. अब एक दिन पूर्व महाकाल मंदिर की भस्म आरती की तत्काल बुकिंग वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ पर सुबह 8 बजे पोर्टल खुलने पर की जा सकेगी. यानी यदि आपको 16 अप्रैल के लिए बुकिंग करनी है, तो 15 अप्रैल सुबह 8 बजे पोर्टल खुलते ही बुकिंग करनी होगी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर होगी तत्काल बुकिंग
श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के नए निर्णयों के मुताबिक बीते 9 अप्रैल से ऑफलाइन भस्म आरती परमिशन को पूरी तरह से बंद कर दी गई है. तत्काल बुकिंग के लिए सिर्फ 300 दर्शनर्थियो के लिए अनुमति होगी और बुकिंग के लिए प्रति श्रद्धालु 200 रुपए ऑनलाइन फीस देनी होगी. तत्काल बुकिंग पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर होगी.
1 माह पूर्व लेना होगा नियमित भस्म आरती का परमिशन
भस्म आरती की सामान्य ऑनलाइन बुकिंग में भी बदलाव किया गया है. इसके लिए पहले विंडो तीन माह पहले खुलती थी, लेकिन अब एक माह पहले खुलेगी. मई माह के लिए नियमित बुकिंग विंडो 21 अप्रैल सुबह 8 बजे खुलेगी. वहीं, जून एवं आगामी महीनों के लिए बुकिंग एक महीने पहले खुलेगी. यानी जून की बुकिंग 1 मई से और जुलाई की बुकिंग 1 जून से प्रारंभ होगी. हर माह की 1 तारीख को सुबह 8 बजे खुलेगी.

19 फरवरी को संध्या और शयन आरती में किए गए बदलाव
गौरतलब है महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने इससे पहले संध्या आरती और रात की शयन आरती में बदलाव किया था. इसके तहत संध्या और शयन आरती में दर्शन के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर 250 रुपए प्रति व्यक्ति तय किए थे. भक्तों के लिए निःशुल्क सिर्फ चलित दर्शन की व्यवस्था रखी गई है. वहीं, संध्या आरती के लिए बुकिंग पोर्टल रोज दोपहर 12 बजे खुलता है ओर आरती दर्शन के लिए अंतिम प्रवेश समय सायं 6 बजे तक रखी गई है, जबकि शयन आरती बुकिंग पोर्टल प्रतिदिन शाम 4 बजे खुलता है ओर दर्शन के लिए अंतिम प्रवेश समय रात्रि 10 बजे तक होती हैं.
ये भी पढ़ें-पहली बार मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व में देखी गई दुनिया की सबसे छोटी जंगली बिल्ली, देखें तस्वीर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं